दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और खराब मौसम से विमान सेवा प्रभावित: 9 उड़ानें डायवर्ट, 400 से ज्यादा उड़ानों में देरी

On

नई दिल्ली। जन्माष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर जलभराव देखने को मिला है। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है, जहां 9 फ्लाइट्स डायवर्ट हुई, जबकि 400 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 400 से ज़्यादा उड़ानें देरी से चलीं। इसके अलावा 9 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं हैं, जिनमें 4 उड़ानें जयपुर, 4 लखनऊ और एक उड़ान अहमदाबाद भेजी गई। ये सभी उड़ानें 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच दूसरी जगहों पर भेजी गईं।

 आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड : ताहिर हुसैन की सजा के खिलाफ अपील पर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब ये भी पढ़ें   आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड : ताहिर हुसैन की सजा के खिलाफ अपील पर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज अचानक काले बादल छा गए और कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने देर शाम तक तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। जन्माष्टमी उत्सव के लिए बाहर निकले लोग अचानक हुई इस मूसलाधार बारिश की चपेट में आ गए। जैसे ही बारिश तेज हुई, सड़कों पर पानी भर गया, हर तरफ छतरियां नजर आने लगीं, जबकि लोग बचने के लिए आश्रयों की ओर भागते दिखे।

दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की सरेराह हत्या: जिम के बाहर तीन हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं ये भी पढ़ें  दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की सरेराह हत्या: जिम के बाहर तीन हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं

दिल्ली में खराब मौसम की वजह से इंडिगो की उड़ानों पर भी असर पड़ा है। एयरलाइन ने कहा कि हम मौसम पर लगातार नज़र रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंजिल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एयरलाइन ने एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले वेबसाइट http://t.co/nTbt4mrMOX या ऐप पर अपनी फ़्लाइट का स्टेटस देखने की सलाह दी है।

ग्रेटर नोएडा में होमबायर्स से ठगी: सीबीआई ने अर्थकॉन 'कासा रॉयल' के मामले में दाखिल की एक ओर चार्जशीट ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में होमबायर्स से ठगी: सीबीआई ने अर्थकॉन 'कासा रॉयल' के मामले में दाखिल की एक ओर चार्जशीट

एयर इंडिया ने कहा कि खराब मौसम की वजह से आज दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर उड़ान की ताज़ा जानकारी देख लेने का आग्रह किया गया है।

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बालिगों की अपनी मर्जी से की गई शादी के एक मामले में अदालती आदेशों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

मुजफ्फरनगर: भोपा में कूरियर ऑफिस से लाखों के पार्सल, कैश और प्रिंटर चोरी

मोरना (मुज़फ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने आधी रात को एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर व्यापारियों में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भोपा में कूरियर ऑफिस से लाखों के पार्सल, कैश और प्रिंटर चोरी

नेपाल बाढ़ तबाही: 275 भारतीय अब भी लापता, भारत राहत और पुनर्वास में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली। नेपाल में आई त्रासदी के बाद भारत राहत और बचाव कार्यों में लगातार सहयोग कर रहा है। अभी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
नेपाल बाढ़ तबाही: 275 भारतीय अब भी लापता, भारत राहत और पुनर्वास में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और खराब मौसम से विमान सेवा प्रभावित: 9 उड़ानें डायवर्ट, 400 से ज्यादा उड़ानों में देरी

नई दिल्ली। जन्माष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और खराब मौसम से विमान सेवा प्रभावित: 9 उड़ानें डायवर्ट, 400 से ज्यादा उड़ानों में देरी

बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार

बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार देर रात युवती से अभद्रता के विवाद को लेकर आसिफ...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बालिगों की अपनी मर्जी से की गई शादी के एक मामले में अदालती आदेशों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार

बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार देर रात युवती से अभद्रता के विवाद को लेकर आसिफ...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार

मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में बुधवार से लापता चल रहे 40 वर्षीय पपिंद्र का शव शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

सहारनपुर में यमुना में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहे, लापता; दौलतपुर घाट पर 6 घंटे से तलाश जारी

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर यमुना नदी में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहकर लापता हो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में यमुना में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहे, लापता; दौलतपुर घाट पर 6 घंटे से तलाश जारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग