दिल्ली-NCR में बारिश का डबल अटैक! 4-5 सितंबर को येलो अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ बरसेंगे बादल; पारा 31°C तक लुढ़कने के आसार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी, बिजली चमकने के साथ हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा, जहां पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।
वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक भी संतोषजनक स्थिति में बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 4 सितंबर को आसमान आम तौर पर बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम बारिश होने की संभावना है। सुबह के समय बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, दोपहर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि रात के समय फिर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। 5 सितंबर को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
ये भी पढ़ें मौसम में नमी बढ़ने से बढ़ीं बीमारियां, गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 12 और डेंगू के 3 नए मरीजअधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। ह्यूमिडिटी 85-75 प्रतिशत बनी रहेगी। दिन के चारों हिस्सों- सुबह, पूर्वाह्न, अपराह्न और शाम- में बिजली चमकने के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। खासतौर पर दोपहर के समय मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। 6 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा। इस दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है। तापमान 32 डिग्री (अधिकतम) और 25 डिग्री (न्यूनतम) रहेगा, जबकि नमी घटकर 80-65 प्रतिशत हो जाएगी। 7 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री पहुंच सकता है।
ह्यूमिडिटी 70-55 प्रतिशत रहेगी, जिससे गर्मी में बढ़ोतरी महसूस होगी। 8 और 9 सितंबर को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा। न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 डिग्री और 26 डिग्री रहेगा। लगातार बारिश और हवा की गति के कारण दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बेहतर बना हुआ है। सुबह के आंकड़ों के अनुसार एक्यूआई दिल्ली के आशोक विहार में 103, आया नगर, दिल्ली में 49, बवाना में 104, बुराड़ी क्रॉसिंग में 61, कैंटोनमेंट एरिया में 74, चांदनी चौक में 85 और सीआरआरआई मथुरा रोड में 47 दर्ज किया गया है।
इसके अलावा, नोएडा में सेक्टर-125 (118), सेक्टर-62 (50), सेक्टर-1 (72), और सेक्टर-116 (98) जैसे आंकड़े दर्ज किए गए। गाजियाबाद में गोविंदपुरम (51), इंदिरापुरम (36), लोनी (111), संजय नगर (67), वसुंधरा (60), और वेद विहार-लोनी (94) पर एक्यूआई मापा गया। कुल मिलाकर, अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में है, जो राहत की बात है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की विदाई से पहले यह बारिश दिल्ली-एनसीआर को गर्मी और उमस से राहत देगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां