मेरठ में बेवरेज गोदाम के टीनशेड को चीरकर गिरी गोली! चालक के कान के पास से निकली, हाथ छूकर जमीन पर गिरी; बड़ा हादसा टला

On

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के एच-ब्लॉक स्थित वैभव जैन के बेवरेज गोदाम में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक जोरदार धमाके के बाद ऊपर से आई एक गोली टीनशेड को चीरते हुए गोदाम के अंदर जा गिरी। गोली वहां मौजूद चालक सोनू यादव के कान के पास से गुजरते हुए उसके सीधे हाथ को छूकर जमीन पर जा गिरी। गनीमत रही कि सोनू को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

टीनशेड से टकराने के बाद धीमी हुई गोली की रफ्तार

बताया जा रहा है कि गोली ऊपर से टीनशेड को चीरकर नीचे आई थी। टीनशेड से टकराने के कारण गोली की रफ्तार काफी कम हो गई। इसके बाद गोली सोनू के कान के पास से गुजरते हुए उसके दाहिने हाथ को छूकर जमीन पर गिर गई।

सहारनपुर में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला गिरफ्तार, हरिद्वार के रहने वाले युवक पर केस दर्ज ये भी पढ़ें  सहारनपुर में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला गिरफ्तार, हरिद्वार के रहने वाले युवक पर केस दर्ज

अचानक गोदाम के भीतर गोली गिरने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

बिजनौर में ‘पटाखा गैंग’ पर यातायात पुलिस का बुलडोजर एक्शन: अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को सड़क पर बिछाकर कुचला, बाइकर्स में मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  बिजनौर में ‘पटाखा गैंग’ पर यातायात पुलिस का बुलडोजर एक्शन: अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को सड़क पर बिछाकर कुचला, बाइकर्स में मचा हड़कंप

CCTV में कैद हुई चौंकाने वाली घटना

गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में गोली गिरने की यह पूरी घटना कैद हो गई है। सूचना मिलते ही गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

हापुड़ में मोबाइल लूट का चंद घंटों में खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार; लूटा सैमसंग फोन, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद ये भी पढ़ें  हापुड़ में मोबाइल लूट का चंद घंटों में खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार; लूटा सैमसंग फोन, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद

हर्ष फायरिंग या जानबूझकर चलाई गई गोली?

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गोली किसी स्थान से की गई हर्ष फायरिंग या हवाई फायरिंग के बाद नीचे आकर गोदाम में गिरी हो सकती है। हालांकि, पीड़ित और कर्मचारियों को आशंका है कि गोली किसी ने जानबूझकर निशाना साधकर चलाई हो।

फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किस दिशा से आई, उसे किस हथियार से चलाया गया था और फायरिंग कहां से की गई।

जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह महज हवाई फायरिंग का मामला था या गोदाम को निशाना बनाकर गोली चलाई गई थी।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बालिगों की अपनी मर्जी से की गई शादी के एक मामले में अदालती आदेशों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

मुजफ्फरनगर: भोपा में कूरियर ऑफिस से लाखों के पार्सल, कैश और प्रिंटर चोरी

मोरना (मुज़फ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने आधी रात को एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर व्यापारियों में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भोपा में कूरियर ऑफिस से लाखों के पार्सल, कैश और प्रिंटर चोरी

नेपाल बाढ़ तबाही: 275 भारतीय अब भी लापता, भारत राहत और पुनर्वास में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली। नेपाल में आई त्रासदी के बाद भारत राहत और बचाव कार्यों में लगातार सहयोग कर रहा है। अभी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
नेपाल बाढ़ तबाही: 275 भारतीय अब भी लापता, भारत राहत और पुनर्वास में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और खराब मौसम से विमान सेवा प्रभावित: 9 उड़ानें डायवर्ट, 400 से ज्यादा उड़ानों में देरी

नई दिल्ली। जन्माष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और खराब मौसम से विमान सेवा प्रभावित: 9 उड़ानें डायवर्ट, 400 से ज्यादा उड़ानों में देरी

बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार

बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार देर रात युवती से अभद्रता के विवाद को लेकर आसिफ...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बालिगों की अपनी मर्जी से की गई शादी के एक मामले में अदालती आदेशों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार

बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार देर रात युवती से अभद्रता के विवाद को लेकर आसिफ...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार

मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में बुधवार से लापता चल रहे 40 वर्षीय पपिंद्र का शव शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

सहारनपुर में यमुना में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहे, लापता; दौलतपुर घाट पर 6 घंटे से तलाश जारी

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर यमुना नदी में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहकर लापता हो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में यमुना में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहे, लापता; दौलतपुर घाट पर 6 घंटे से तलाश जारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग