मुजफ्फरनगर: शनिधाम मंदिर में जन्माष्टमी पर वर्षा के बीच गूंजे भजन, देर रात तक झूमे श्रद्धालु
चरथावल मोड़ पर स्थित सिद्ध पीठ शनिधाम परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित हुई भव्य भजन संध्या
मुजफ्फरनगर के चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनिधाम में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना और 'एक शाम कान्हा के नाम' भजन संध्या का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
मुजफ्फरनगर: चरथावल मोड़ पर स्थित सिद्ध पीठ श्री शनिधाम परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक और भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला और पूजा-पाठ का कार्य शुरू हो गया था। दिन के समय मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने कान्हा जी का झूला झुलाकर उनका अभिनंदन किया।
मंदिर में भोग प्रसाद, महा आरती और अन्य सभी धार्मिक कार्यक्रम सिद्ध पीठ वाले गुरु जी पंडित संजय मिश्रा, पंडित संतोष मिश्रा और शिवा मिश्रा ने संयुक्त रूप से मिलकर संपन्न कराए।भजन संध्या 'एक शाम कान्हा के नाम' में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
संध्या के समय मंदिर में 'एक शाम कान्हा के नाम' शीर्षक से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्णा, माता राधा रानी और शनि देव पर आधारित एक से बढ़कर एक सुंदर भजन पेश किए गए। भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए प्रभु का गुणगान किया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: ककरौली थाने पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा, औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंपकार्यक्रम के दौरान इलाके में भारी वर्षा भी हुई, लेकिन इसके बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक शनि धाम परिसर में डटी रही और लोग धार्मिक भजनों का आनंद लेते रहे।
सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थापकों का योगदान
मंदिर प्रांगण में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी राकेश कुमार ने अपने सहयोगी सुमित के साथ मिलकर निभाई। वहीं आरती और भजनों के प्रसारण में नीटू भारद्वाज और स्वर्गीय प्रबुद्ध भारद्वाज के बेटे प्रसिद्ध भारद्वाज आदि ने सहयोग प्रदान किया।
इस धार्मिक आयोजन में सेवकों के रूप में श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल, कुमारी आरोही अग्रवाल, शुभ गर्ग और अनु गर्ग ने भी अपना योगदान दिया। 'एक शाम कान्हा के नाम' भजन संध्या के इस आयोजन में प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी और नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंदिर आए सभी श्रद्धालुओं का समिति सदस्यों और गणमान्य लोगों ने हृदय से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां