मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ में नाले के तेज बहाव से ढहा मकान, रसोई-शौचालय मलबे में तब्दील, बाल-बाल बचे दो परिवार

परमधाम कॉलोनी में बारिश का कहर से जनजीवन अस्त व्यस्त

मोरना (मुज़फ्फरनगर)। तीर्थनगरी शुकतीर्थ की परमधाम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए आफत बनकर आई। बारिश के कारण नाले (खोले) में आए पानी के तेज बहाव ने किनारे पर बने एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। पानी के कटान से मकान की दीवार भरभराकर गिर गई और देखते ही देखते रसोई व शौचालय पूरी तरह ढह गए। हादसे के वक्त मकान में दो परिवारों के छोटे बच्चों समेत कई सदस्य मौजूद थे, जो खुशकिस्मती से सुरक्षित बच गए।

कमरे में मौजूद थे दो परिवार, तेज आवाज से मची अफरा-तफरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परमधाम कॉलोनी निवासी दिनेश शर्मा के मकान में बिजनौर जिले के निवासी दो सगे भाई अमित और उपेंद्र अपने-अपने परिवारों के साथ किराए पर रहते हैं। अमित अपनी पत्नी अर्चना और डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे दक्ष के साथ रहते हैं, जबकि उपेंद्र अपनी पत्नी पूजा और बेटे कृष्णा के साथ निवास करते हैं। शुक्रवार सुबह तेज बारिश के बाद पास के खोले (प्राकृतिक नाले) में पानी का बहाव अचानक बेहद तेज हो गया। पानी की सीधी मार पड़ने से मकान की नींव और दीवारें कमजोर हो गईं। अचानक तेज कड़ाके की आवाज के साथ बाहरी दीवार ढह गई और उसके साथ ही रसोई व शौचालय मलबे के ढेर में बदल गए। जोरदार आवाज सुनते ही कमरों के अंदर मौजूद परिवारजन सहम गए और चीख-पुकार मच गई।

मुजफ्फरनगर में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान: मालवीय चौक से शिव चौक तक हटा अतिक्रमण, 232 वाहनों के कटे चालान ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान: मालवीय चौक से शिव चौक तक हटा अतिक्रमण, 232 वाहनों के कटे चालान

कमरों तक नहीं पहुंचा मलबा, टला बड़ा हादसा
गनीमत यह रही कि दीवार गिरने के बाद भी मलबा आवासीय कमरों तक नहीं पहुँचा, जिससे दोनों परिवारों के बच्चे और महिलाएँ सुरक्षित बाहर निकल आए। वहीं, पानी के इसी तेज बहाव की चपेट में आने से पड़ोसी संदीप के मकान की दीवार में भी गहरी दरारें आ गईं, जिससे आसपास के घरों पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

मुजफ्फरनगर: वंश कश्यप की मौत के बाद अफवाह से भड़का जन आक्रोश, जाम लगाकर भोपा थाने पर दिया धरना, मुआवजे व नौकरी की मांग ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: वंश कश्यप की मौत के बाद अफवाह से भड़का जन आक्रोश, जाम लगाकर भोपा थाने पर दिया धरना, मुआवजे व नौकरी की मांग

ग्रामीणों किया बचाव कार्य, मुआवजे की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व ग्राम प्रधान नीरज रॉयल शास्त्री स्थानीय ग्रामीणों के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू कराया:
अस्थाई बचाव: ग्रामीणों की मदद से पानी के कटाव को रोकने के लिए मिट्टी से भरे बोरे (कट्टे) कटान वाली जगह पर लगवाए गए, ताकि मकान के बाकी हिस्से को ढहने से बचाया जा सके।
प्रशासन से मांग: पूर्व प्रधान और ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित प्रभावित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने और क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी के लिए पक्के नाले की स्थायी व्यवस्था कराने की पुरजोर मांग की है।

मुजफ्फरनगरः आफत की बारिश से खेत बने तालाब, जलमग्न फसलों को देख पसीजा कैबिनेट मंत्री का दिल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः आफत की बारिश से खेत बने तालाब, जलमग्न फसलों को देख पसीजा कैबिनेट मंत्री का दिल

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर मे शिकारपुर के ऐतिहासिक जागरण में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर में आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक जागरण में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर मे शिकारपुर के ऐतिहासिक जागरण में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव

मुजफ्फरनगरः ‘नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा मुजफ्फरनगर, आस्था के रंग में डूबा शहर

मुजफ्फरनगर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को पूरे जनपद में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः ‘नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा मुजफ्फरनगर, आस्था के रंग में डूबा शहर

मुजफ्फरनगर में उद्योगों की राह में एनओसी की सुस्ती बनी बड़ा रोड़ा, एडिशनल कमिश्नर से मिले उद्यमी

मुजफ्फरनगर। जिले में नए उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया में एनओसी के नाम पर होने वाली देरी और अनावश्यक औपचारिकताओं...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में उद्योगों की राह में एनओसी की सुस्ती बनी बड़ा रोड़ा, एडिशनल कमिश्नर से मिले उद्यमी

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना के अलीपुर अटेरना में पेड़ से लटका मिला शव: परिजनों में मचा कोहराम, पिता ने जताई हत्या की आशंका

बुढ़ाना (मुज़फ्फरनगर)। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना के जंगल में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवक का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना के अलीपुर अटेरना में पेड़ से लटका मिला शव: परिजनों में मचा कोहराम, पिता ने जताई हत्या की आशंका

मुजफ्फरनगर में बच्चे को गाली देने के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा

मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में बच्चे को गाली देने और मारपीट करने के विवाद ने उस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बच्चे को गाली देने के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा

उत्तर प्रदेश

देवबंद में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 109 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होंगे भगवान

सहारनपुर के देवबंद में ऐतिहासिक वार्षिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार छह सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 109 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होंगे भगवान

नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

कार्रवाई में छह गिरफ्तार, सात मोबाइल और 11,140 रुपये नकद बरामद, कन्हैया फार्मा सील
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को जमानत देना जज को पड़ा भारी: हाईकोर्ट ने दिए विभागीय जांच के आदेश

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दहेज हत्या के मामले में पर्याप्त साक्ष्यों और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 118 के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को जमानत देना जज को पड़ा भारी: हाईकोर्ट ने दिए विभागीय जांच के आदेश

न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बालिगों की अपनी मर्जी से की गई शादी के एक मामले में अदालती आदेशों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग