नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

एएनटीएफ-एफएसडीए की कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा, 228 किलो नशीली दवाएं बरामद

On

कार्रवाई में छह गिरफ्तार, सात मोबाइल और 11,140 रुपये नकद बरामद, कन्हैया फार्मा सील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को नशे के कारोबार से मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में ड्रग माफिया और नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई चेन के खिलाफ कार्रवाई तेज है। सरकार के इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए एएनटीएफ लखनऊ यूनिट और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की संयुक्त टीम ने राजधानी लखनऊ में नशीली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

ट्रांसपोर्ट नगर में की गई कार्रवाई में करीब 228 किलोग्राम नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। इनमें 9.60 लाख एल्जोमैक-0.5 (एल्प्राजोलाम) टैबलेट, 1.20 लाख स्पैसमोनाम प्लस (ट्रामाडोल एचसीएल) कैप्सूल और कोडीनयुक्त ओनेरेक्स 100 एमएल कफ सिरप की 720 बोतलें शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान सात मोबाइल फोन और 11,140 रुपये नकद भी मिले। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनएचएआई टोल प्लाजा पर बड़ा फर्जीवाड़ा: ईडी की 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, फर्जी सॉफ्टवेयर से 95 फीसदी वसूली डकार गए आरोपी ये भी पढ़ें  एनएचएआई टोल प्लाजा पर बड़ा फर्जीवाड़ा: ईडी की 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, फर्जी सॉफ्टवेयर से 95 फीसदी वसूली डकार गए आरोपी

एक खेप से खुलने लगी पूरे नेटवर्क की कड़ी

एएनटीएफ को ट्रांसपोर्ट नगर में नशीली दवाओं की बड़ी खेप पहुंचने की सूचना मिली थी। 3 सितंबर को टीम ने मकान संख्या एस-363/364 के आसपास निगरानी शुरू की। इसी दौरान तीन लोग कार्टूनों को बोरियों में छिपाते दिखाई दिए। संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर किशन वासवानी, समीर अहमद और शाद इरशाद के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। कार्रवाई में एफएसडीए की टीम भी शामिल रही। औषधि निरीक्षकों ने बरामद दवाओं के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए।

अखिलेश से मिले सपा नेता तो मुजफ्फरनगर की सियासत गरमाई! 2027 की तैयारी पर मंथन, संगठन में बदलाव को लेकर बड़ा संदेश ये भी पढ़ें  अखिलेश से मिले सपा नेता तो मुजफ्फरनगर की सियासत गरमाई! 2027 की तैयारी पर मंथन, संगठन में बदलाव को लेकर बड़ा संदेश


पूछताछ आगे बढ़ी तो सप्लाई नेटवर्क की अगली कड़ी सामने आई। किशन वासवानी और समीर अहमद ने दवाओं की आपूर्ति कन्हैया फार्मा के संचालक उमेश कुमार से होने की जानकारी दी। इसके आधार पर उमेश कुमार और सतेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस का सीट फॉर्मूला लगभग तय, बीजेपी ने गठबंधन पर साधा निशाना ये भी पढ़ें  यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस का सीट फॉर्मूला लगभग तय, बीजेपी ने गठबंधन पर साधा निशाना


फर्म के दस्तावेजों की आड़ में हो रही थी बिलिंग

जांच में सामने आया कि उमेश कुमार कथित तौर पर सतेन्द्र सिंह की फर्म के दस्तावेजों का इस्तेमाल नशीली दवाओं की बिलिंग के लिए करता था। इसके एवज में सतेन्द्र सिंह को कमीशन दिए जाने की बात सामने आई है। एफएसडीए की जांच के दौरान कन्हैया फार्मा में प्रॉक्सीमेक-एसपीएएस कैप्सूल के 1,116 डिब्बों सहित सात प्रकार की दवाएं मिलीं। फर्म संचालक दवाओं के खरीद और बिक्री से संबंधित पूर्ण अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद एफएसडीए ने कन्हैया फार्मा को सील कर दिया।

पूछताछ में सामने आया एक और सप्लायर

जांच का दायरा बढ़ाते हुए टीम ने शाद इरशाद से पूछताछ की। इसमें विशाल चौरसिया का नाम सामने आया। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में विशाल ने शाद को नशीली दवाओं की आपूर्ति करने की बात बताई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कोडीन से जुड़े एक मामले में अमीनाबाद थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद उसका दवा लाइसेंस निरस्त हो चुका था। इसके बाद वह कथित तौर पर दूसरी फर्मों के माध्यम से नशीली दवाओं का कारोबार कर रहा था। बरामद कोडीनयुक्त कफ सिरप के संबंध में विशाल ने इसे बृजेश वर्मा से खरीदने की बात भी बताई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां अब नेटवर्क की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही हैं।

नशे के कारोबार पर सरकार का सख्त संदेश

एएनटीएफ के मुताबिक किशन वासवानी, समीर अहमद, शाद इरशाद, उमेश कुमार, सतेन्द्र सिंह और विशाल चौरसिया इस अवैध नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। सभी छह आरोपितों को धारा 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। बरामद दवाओं का नियमानुसार न्यायालय के समक्ष नमूनाकरण कराया जाएगा। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई।

 

योगी सरकार की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि प्रदेश में नशीली दवाओं के कारोबार को केवल सड़क स्तर पर नहीं, बल्कि सप्लाई, बिलिंग और वितरण से जुड़े पूरे नेटवर्क के स्तर पर निशाना बनाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाते हुए उत्तर प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई करना है।

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में शराब ठेके की दीवार काटकर ‘मदिरा’ और नकदी पर हाथ साफ

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मंडावली बांगर में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए शराब के ठेके में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शराब ठेके की दीवार काटकर ‘मदिरा’ और नकदी पर हाथ साफ

मुजफ्फरनगरः माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उठाई कैशलेस इलाज की मांग, कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को जिले के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपनी लंबित...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उठाई कैशलेस इलाज की मांग, कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगरः आफत की बारिश से खेत बने तालाब, जलमग्न फसलों को देख पसीजा कैबिनेट मंत्री का दिल

मुजफ्फरनगर। भारी वर्षा ने पुरकाजी क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः आफत की बारिश से खेत बने तालाब, जलमग्न फसलों को देख पसीजा कैबिनेट मंत्री का दिल

मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ में नाले के तेज बहाव से ढहा मकान, रसोई-शौचालय मलबे में तब्दील, बाल-बाल बचे दो परिवार

मोरना (मुज़फ्फरनगर)। तीर्थनगरी शुकतीर्थ की परमधाम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए आफत बनकर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ में नाले के तेज बहाव से ढहा मकान, रसोई-शौचालय मलबे में तब्दील, बाल-बाल बचे दो परिवार

मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ में जन्माष्टमी की धूम, हरिनाम संकीर्तन पर थिरके श्रद्धालु, हुआ 16 प्रहर का अखंड संकीर्तन 

मोरना (मुज़फ्फरनगर)। प्रसिद्ध तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित गौड़ीय मठ आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व अत्यंत श्रद्धा, अलौकिक भक्ति और...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ में जन्माष्टमी की धूम, हरिनाम संकीर्तन पर थिरके श्रद्धालु, हुआ 16 प्रहर का अखंड संकीर्तन 

उत्तर प्रदेश

देवबंद में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 109 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होंगे भगवान

सहारनपुर के देवबंद में ऐतिहासिक वार्षिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार छह सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 109 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होंगे भगवान

नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

कार्रवाई में छह गिरफ्तार, सात मोबाइल और 11,140 रुपये नकद बरामद, कन्हैया फार्मा सील
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को जमानत देना जज को पड़ा भारी: हाईकोर्ट ने दिए विभागीय जांच के आदेश

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दहेज हत्या के मामले में पर्याप्त साक्ष्यों और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 118 के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को जमानत देना जज को पड़ा भारी: हाईकोर्ट ने दिए विभागीय जांच के आदेश

न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बालिगों की अपनी मर्जी से की गई शादी के एक मामले में अदालती आदेशों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग