मुजफ्फरनगर में शराब ठेके की दीवार काटकर ‘मदिरा’ और नकदी पर हाथ साफ

मंडावली बांगर में शातिर चोरों का दुस्साहस, देशी के साथ अंग्रेजी शराब के ठेके को भी बनाया निशाना

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मंडावली बांगर में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए शराब के ठेके में दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। अज्ञात चोरों ने ठेके की पिछली दीवार में बड़ा छेद कर अंदर प्रवेश किया और हजारों रुपये कीमत की शराब के साथ करीब 9 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोरों ने ठेके के अंदर रखी चाबी खोज निकाली और उसका इस्तेमाल करते हुए पास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके को भी खोलकर वहां से बीयर और अंग्रेजी शराब चोरी कर ली।
 
पीछे की दीवार तोड़कर ठेके में घुसे चोर
रतनपुरी पुलिस को दी गई तहरीर में बिजनौर निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह मंडावली बांगर स्थित देशी शराब के ठेके का इंचार्ज है। उसके अनुसार, दो दिन पूर्व रात के समय अज्ञात चोर ठेके के पीछे पहुंचे। चोरों ने पहले ठेके की पिछली दीवार में बड़ा छेद किया और उसी रास्ते से अंदर दाखिल हो गए।
अंदर पहुंचने के बाद चोरों ने गल्ले को खंगाला और उसमें रखी करीब 9,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा ठेके से देशी शराब की दो पेटियां भी चोरी कर ली गईं।
 
चाबी मिली तो अंग्रेजी शराब का ठेका भी खोल डाला
वारदात को अंजाम देने वाले चोर यहीं नहीं रुके। ठेके के अंदर उन्हें पास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके की चाबी मिल गई। चोरों ने चाबी का इस्तेमाल कर अंग्रेजी शराब के ठेके का ताला खोल लिया और वहां भी जमकर शराब खंगाली।
अंग्रेजी शराब के ठेके से चोर एक पेटी बीयर और 12 क्वार्टर अंग्रेजी शराब चोरी कर ले गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों को ठेके की स्थिति और आसपास की व्यवस्था की पहले से जानकारी हो सकती है।
 
सुबह टूटी दीवार देखकर मचा हड़कंप
सुबह जब सेल्समैन ठेके पर पहुंचा तो पीछे की दीवार टूटी देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और शराब तथा नकदी गायब थी। मामले की सूचना तत्काल ठेका संचालक को दी गई, जिसके बाद रतनपुरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अजय सोलंकी को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात के समय संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। साथ ही पुलिस पुराने अपराधियों और हाल में जेल से बाहर आए संदिग्धों की भी जानकारी जुटा रही है।
 
पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने इलाके की रेकी की होगी। जिस तरह से पीछे की दीवार में छेद कर ठेके में प्रवेश किया गया और फिर चाबी का इस्तेमाल कर दूसरे ठेके को खोला गया, उससे पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
 
Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | मुज़फ्फरनगर डिजिटल प्रभारी। रॉयल बुलेटिन  Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

आसमान से आफत की आहट, MP में भारी बारिश का खतरा, CM मोहन यादव ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बीच राज्य सरकार ने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़  
आसमान से आफत की आहट, MP में भारी बारिश का खतरा, CM मोहन यादव ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर मे शिकारपुर के ऐतिहासिक जागरण में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर में आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक जागरण में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर मे शिकारपुर के ऐतिहासिक जागरण में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव

मुजफ्फरनगरः ‘नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा मुजफ्फरनगर, आस्था के रंग में डूबा शहर

मुजफ्फरनगर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को पूरे जनपद में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः ‘नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा मुजफ्फरनगर, आस्था के रंग में डूबा शहर

मुजफ्फरनगर में उद्योगों की राह में एनओसी की सुस्ती बनी बड़ा रोड़ा, एडिशनल कमिश्नर से मिले उद्यमी

मुजफ्फरनगर। जिले में नए उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया में एनओसी के नाम पर होने वाली देरी और अनावश्यक औपचारिकताओं...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में उद्योगों की राह में एनओसी की सुस्ती बनी बड़ा रोड़ा, एडिशनल कमिश्नर से मिले उद्यमी

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना के अलीपुर अटेरना में पेड़ से लटका मिला शव: परिजनों में मचा कोहराम, पिता ने जताई हत्या की आशंका

बुढ़ाना (मुज़फ्फरनगर)। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना के जंगल में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवक का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना के अलीपुर अटेरना में पेड़ से लटका मिला शव: परिजनों में मचा कोहराम, पिता ने जताई हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश

देवबंद में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 109 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होंगे भगवान

सहारनपुर के देवबंद में ऐतिहासिक वार्षिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार छह सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 109 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होंगे भगवान

नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

कार्रवाई में छह गिरफ्तार, सात मोबाइल और 11,140 रुपये नकद बरामद, कन्हैया फार्मा सील
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को जमानत देना जज को पड़ा भारी: हाईकोर्ट ने दिए विभागीय जांच के आदेश

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दहेज हत्या के मामले में पर्याप्त साक्ष्यों और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 118 के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को जमानत देना जज को पड़ा भारी: हाईकोर्ट ने दिए विभागीय जांच के आदेश

न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बालिगों की अपनी मर्जी से की गई शादी के एक मामले में अदालती आदेशों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग