मुजफ्फरनगरः माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उठाई कैशलेस इलाज की मांग, कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री के नाम दिया मांग पत्र, शासनादेश जल्द जारी कराने का मिला आश्वासन

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को जिले के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। जिला संयोजक सुभाष गौतम के नेतृत्व में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की प्रमुख मांग कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के नाम संबोधित ज्ञापन मंत्री को सौंपा।
 
लंबे समय से कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारी लंबे समय से कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि गंभीर बीमारी अथवा आकस्मिक चिकित्सा आवश्यकता के समय उपचार का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। कर्मचारियों ने मांग की कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने के लिए शासनादेश जल्द से जल्द जारी कराया जाए, ताकि उन्हें उपचार के दौरान आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सके।
 
अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की भी मांग
ज्ञापन में कैशलेस चिकित्सा सुविधा के अलावा कर्मचारियों की अन्य लंबित समस्याओं और मांगों को भी शामिल किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी और वे अपने कार्यों को अधिक बेहतर तरीके से कर सकेंगे। कर्मचारियों ने मंत्री से आग्रह किया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाकर प्रभावी कार्रवाई कराई जाए।
 
मंत्री बोले, मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे मामला
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा तथा शासन स्तर से आवश्यक आदेश जारी कराने के लिए प्रभावी प्रयास किया जाएगा। मंत्री के सकारात्मक रुख से कर्मचारियों में भी उम्मीद जगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सरकार उनकी वर्षों पुरानी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।
 
सकारात्मक आश्वासन पर जताया आभार
प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखने के साथ ही कर्मचारी हित में शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई। मंत्री की ओर से मिले आश्वासन पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला संयोजक सुभाष गौतम, मनोज कुमार शर्मा, रजनीश कुमार, सलोनी, बिट्टू कुमार, सुरेश पाल और वैभव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
 
 
Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | मुज़फ्फरनगर डिजिटल प्रभारी। रॉयल बुलेटिन  Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर मे शिकारपुर के ऐतिहासिक जागरण में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर में आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक जागरण में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर मे शिकारपुर के ऐतिहासिक जागरण में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव

मुजफ्फरनगरः ‘नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा मुजफ्फरनगर, आस्था के रंग में डूबा शहर

मुजफ्फरनगर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को पूरे जनपद में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः ‘नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा मुजफ्फरनगर, आस्था के रंग में डूबा शहर

मुजफ्फरनगर में उद्योगों की राह में एनओसी की सुस्ती बनी बड़ा रोड़ा, एडिशनल कमिश्नर से मिले उद्यमी

मुजफ्फरनगर। जिले में नए उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया में एनओसी के नाम पर होने वाली देरी और अनावश्यक औपचारिकताओं...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में उद्योगों की राह में एनओसी की सुस्ती बनी बड़ा रोड़ा, एडिशनल कमिश्नर से मिले उद्यमी

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना के अलीपुर अटेरना में पेड़ से लटका मिला शव: परिजनों में मचा कोहराम, पिता ने जताई हत्या की आशंका

बुढ़ाना (मुज़फ्फरनगर)। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना के जंगल में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवक का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना के अलीपुर अटेरना में पेड़ से लटका मिला शव: परिजनों में मचा कोहराम, पिता ने जताई हत्या की आशंका

मुजफ्फरनगर में बच्चे को गाली देने के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा

मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में बच्चे को गाली देने और मारपीट करने के विवाद ने उस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बच्चे को गाली देने के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा

उत्तर प्रदेश

देवबंद में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 109 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होंगे भगवान

सहारनपुर के देवबंद में ऐतिहासिक वार्षिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार छह सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 109 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होंगे भगवान

नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

कार्रवाई में छह गिरफ्तार, सात मोबाइल और 11,140 रुपये नकद बरामद, कन्हैया फार्मा सील
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को जमानत देना जज को पड़ा भारी: हाईकोर्ट ने दिए विभागीय जांच के आदेश

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दहेज हत्या के मामले में पर्याप्त साक्ष्यों और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 118 के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को जमानत देना जज को पड़ा भारी: हाईकोर्ट ने दिए विभागीय जांच के आदेश

न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बालिगों की अपनी मर्जी से की गई शादी के एक मामले में अदालती आदेशों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग