सिरसा में ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा: 2 यूट्यूबर, इंफ्लूएंसर युवती और पत्रकार पर एफआईआर दर्ज, 1.5 लाख की रंगदारी का आरोप

मेला संचालक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई जांच में जुटी पुलिस

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में सोशल मीडिया और पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग तथा अवैध वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मेला संचालक की शिकायत पर दो यूट्यूबर, एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर युवती और एक पत्रकार समेत कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, मेला संचालक ने आरोप लगाया है कि इन चारों ने उससे 1.50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। रकम देने से इनकार करने पर आरोपियों ने मेले के संबंध में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लगातार नकारात्मक व कथित भ्रामक पोस्ट डालकर मेले को बदनाम करने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।

हरियाणा में दमकल कर्मियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: 8 बर्खास्त, 12 निलंबित; 6 सितंबर तक बढ़ी हड़ताल ये भी पढ़ें  हरियाणा में दमकल कर्मियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: 8 बर्खास्त, 12 निलंबित; 6 सितंबर तक बढ़ी हड़ताल

आरोपियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप
मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों के बीच भी खिंचाव शुरू हो गया है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर युवती ने खुद पर लगे ब्लैकमेलिंग के आरोपों को नकारते हुए उल्टा मेला ग्राउंड संचालक पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि संचालक ने उसके साथ 'बेड टच' किया और होटल में बुलाकर पैसे देने की कोशिश की। दूसरी ओर, मामले में नामजद दोनों यूट्यूबरों ने भी पुलिस को लिखित आवेदन देकर इस पूरे घटनाक्रम से अपना कोई लेना-देना न होने की बात कही है। उन्होंने इंफ्लूएंसर युवती पर झूठे आरोप लगाने का दावा करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है और उन्होंने युवती पर कार्रवाई की मांग की है।

जींद: दिल्ली-कटरा नेशनल हाइवे पर बंद कंटेनर से 86 कटड़े बरामद, चालक और क्लीनर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  जींद: दिल्ली-कटरा नेशनल हाइवे पर बंद कंटेनर से 86 कटड़े बरामद, चालक और क्लीनर गिरफ्तार

सोशल मीडिया पोस्ट और वित्तीय लेन-देन की जांच शुरु
सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चारों आरोपियों को जांच में शामिल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट, कथित धमकियों वाले मैसेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़े डिजिटल तथ्यों को खंगाल रही है। प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि तथ्यहीन खबरें प्रसारित करने, भ्रामक प्रचार कर लोगों को डराने-धमकाने और पत्रकारिता या सोशल मीडिया की आड़ में अवैध वसूली करने वाले तथाकथित यूट्यूबरों व तत्वों के खिलाफ किसी भी सूरत में कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

सिरसा: डबवाली में युवक की हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सिरसा: डबवाली में युवक की हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Views: 254

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। श्री पाल से 9899067251 पर संपर्क किया जा सकता है। 

नवीनतम

जापान के याकुशिमा द्वीप पर भारी बारिश का कहर: भूस्खलन की चेतावनी जारी, लेवल 5 का सर्वोच्च अलर्ट

  टोक्यो। जापान में भारी बारिश के बाद याकुशिमा द्वीप पर भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। जापान मौसम विज्ञान   याकुशिमा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
जापान के याकुशिमा द्वीप पर भारी बारिश का कहर: भूस्खलन की चेतावनी जारी, लेवल 5 का सर्वोच्च अलर्ट

देवबंद के हनुमान चौक पर धूमधाम से मनाया गया तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवबंद के हनुमान चौक पर प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद के हनुमान चौक पर धूमधाम से मनाया गया तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नोएडा में दो पहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा: 9 मोटरसाइकिल और स्कूटी संग शातिर आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र से पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सदस्य वंश को 9 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में दो पहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा: 9 मोटरसाइकिल और स्कूटी संग शातिर आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जानसठ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर जानसठ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

नोएडा: सूरजपुर पुलिस ने ओमीक्रोन-3 सर्विस रोड से तीन बदमाशों को पकड़ा, पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद

नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने ओमीक्रोन-3 सर्विस रोड से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: सूरजपुर पुलिस ने ओमीक्रोन-3 सर्विस रोड से तीन बदमाशों को पकड़ा, पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद

उत्तर प्रदेश

देवबंद के हनुमान चौक पर धूमधाम से मनाया गया तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवबंद के हनुमान चौक पर प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद के हनुमान चौक पर धूमधाम से मनाया गया तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रहीम उर्फ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सहारनपुर में चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त आरिश गिरफ्तार

सहारनपुर की गागलहेड़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंदेवड़ा गांव के रहने वाले आरिश को एक अवैध तमंचे और जिंदा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त आरिश गिरफ्तार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण: मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने कार्रवाई को बताया न्यायसंगत, सीएम योगी का जताया आभार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को प्रशासन द्वारा ढहाए जाने के बाद मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण: मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने कार्रवाई को बताया न्यायसंगत, सीएम योगी का जताया आभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर गरजा बुलडोजर, तड़के शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, इकरा हसन अरेस्ट
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका