केरल में कांग्रेस महिला विधायक राम्या हरिदास पर पार्टी कार्यकर्ताओं का हमला: सात के खिलाफ मामला दर्ज, विधायक अस्पताल में भर्ती

वॉट्सएप ग्रुप कांग्रेस की बढ़ती अंतर्कलह और बैंक चुनाव की रंजिश सड़को पर आई


तिरुवनंतपुरम। केरलम के तिरुवनंतपुरम जिले के चिरयिनकीझु में कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी कलह सड़क पर उतरती नजर आई। दरअसल शुक्रवार की रात नव-निर्वाचित स्थानीय विधायक राम्या हरिदास के साथ पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने हाथापाई कर उस पर हमला बोल दिया। विधायक हाथ पीछे की ओर मरोड़कर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद घायल विधायक को तुरंत चिरयिनकीझु तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

पुलिस को विधायक राम्या हरिदास द्वारा दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि साजद ने उनसे कहा था कि उसने ये पोस्ट सजित और विश्वनाथन के उकसावे पर किए थे। इसके बाद साजद ने मामला सुलझाने के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। राम्या हरिदास के अनुसार, जब वह बातचीत के लिए साजद के घर पहुंचीं, तो वहां पहले से मौजूद सजित, अधीश, बिनॉय और अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। विधायक का आरोप है कि सजित ने उनके साथ अत्यंत आक्रामक व्यवहार किया और कहा कि जिस तरह चलकर आई हो, उस तरह पैदल वापस नहीं जा पाओगी। बहस के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन पर शारीरिक हमला किया, धक्का-मुक्की की और उनका हाथ पीछे मरोड़ दिया। विधायक का दावा है कि यह पूरी घटना एक पूर्व-नियोजित साजिश का हिस्सा थी। उन्होंने दावा किया कि सजित ने कहा कि जिस तरह वह वहां आई हैं, उसी तरह पैदल वापस नहीं जा पाएंगी। विधायक ने आरोप लगाया कि उनके और उनके साथियों के खिलाफ साजिश रची गई थी। उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान उन्हें चोटें आईं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सदस्य सजित मुथंबलम और पार्टी नेता साजद समेत सात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC-ST) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  
बैंक चुनाव और वीडियो से उठा विवाद
इस विवाद की जड़ हाल ही में हुए स्थानीय सहकारी बैंक चुनाव और आधिकारिक बैठकों में प्रतिनिधित्व को लेकर थी। बैंक चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता तीन अलग-अलग पैनलों से मैदान में थे। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विधायक राम्या हरिदास ने किसी भी पैनल के सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इससे नाराज होकर पार्टी नेता साजद ने वॉट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। तनाव तब और बढ़ गया जब ब्लॉक पंचायत समिति की बैठक में विधायक के स्टाफ सदस्य पालयम प्रदीप शामिल हुए। साजद और उनके समर्थकों का तर्क था कि विधायक के आधिकारिक पीए 'विमल' हैं, न कि प्रदीप। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदीप विधायक के करीब होने का फायदा उठाकर स्थानीय मामलों में हद से ज्यादा दखल दे रहे हैं। 

सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में मिला जाली नोटों का बड़ा जखीरा, आंकड़ा पहुंचा 17.29 करोड़ के पार ये भी पढ़ें  सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में मिला जाली नोटों का बड़ा जखीरा, आंकड़ा पहुंचा 17.29 करोड़ के पार

कार्यकर्ता ने भी मांगी सुरक्षा
दूसरी ओर, आरोपी कांग्रेस नेता साजद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। साजद का कहना है कि उन्होंने केवल वॉट्सएप ग्रुप में विधायक के स्टाफ सदस्य के अनुचित हस्तक्षेप पर सवाल उठाया था। साजद ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात विधायक, पालयम प्रदीप और उनके समर्थक अचानक उनकी चिकन शॉप पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को डराया-धमकाया और जबरन दुकान से घर ले आए। साजद का दावा है कि घर पहुंचने पर जब उन्होंने विधायक के समर्थकों द्वारा बेटी से पोस्ट पढ़वाने का विरोध किया, तो कहासुनी हो गई। साजद के मुताबिक, जब एक व्यक्ति इस पूरी घटना की मोबाइल रिकॉर्डिंग करने लगा, तो विधायक उसे रोकने के लिए आगे बढ़ीं, जिससे यह हाथापाई हुई। साजद और उनकी पत्नी ने भी पुलिस में शिकायत देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि दूसरे पक्ष की शिकायत की जांच कर नियमानुसार अलग केस दर्ज किया जाएगा।

PM मोदी ने बेल्जियम के समकक्ष बार्ट डी वेवर से की मुलाकात: रक्षा, व्यापार और तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर सहमति ये भी पढ़ें  PM मोदी ने बेल्जियम के समकक्ष बार्ट डी वेवर से की मुलाकात: रक्षा, व्यापार और तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

Views: 138

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। श्री पाल से 9899067251 पर संपर्क किया जा सकता है। 

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में नाली के विवाद में सात माह की गर्भवती के पेट में लात-घूंसे और पत्थर मारने का आरोप

मुजफ्फरनगर के ग्राम राजपुर छाजपुर में नाली के विवाद में सात माह की गर्भवती महिला के घर में घुसकर मारपीट...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नाली के विवाद में सात माह की गर्भवती के पेट में लात-घूंसे और पत्थर मारने का आरोप

मुजफ्फरनगर: मेले में चाऊमीन खा रहे युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, 10 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलड़ा में मेले में चाऊमीन खा रहे युवक सत्यम पर लाठी-डंडों से जानलेवा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मेले में चाऊमीन खा रहे युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, 10 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को फांसी देने का प्रयास, हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को फांसी लगाने का प्रयास किया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को फांसी देने का प्रयास, हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर में नशेड़ी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाने में एक महिला ने शराब और स्मैक के आदी पति के खिलाफ मारपीट और जान से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नशेड़ी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, डीएम और एसएसपी रहे मौजूद

मुजफ्फरनगर की रिजर्व पुलिस लाइन के मंदिर में 4/5 सितंबर की रात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, डीएम और एसएसपी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश

शिक्षक दिवस पर अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला: बोले- 'बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा'

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शिक्षक दिवस पर अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला: बोले- 'बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा'

मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव, मंदिरों से लेकर जिला जेल तक गूंजे कान्हा के जयकारे

मुरादाबाद में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों से लेकर जिला जेल तक विशेष कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव, मंदिरों से लेकर जिला जेल तक गूंजे कान्हा के जयकारे

मुरादाबाद पुलिस लाइन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम: आधी रात गूंजे कान्हा के जयकारे, एसएसपी ने पत्नी संग की पूजा

मुरादाबाद पुलिस लाइन मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम से शुरू हुआ भजन-कीर्तन और बच्चों का...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस लाइन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम: आधी रात गूंजे कान्हा के जयकारे, एसएसपी ने पत्नी संग की पूजा

मुजफ्फरनगर में 10 डॉक्टरों की बर्खास्तगी की तैयारी: लंबे समय से चल रहे ड्यूटी से गायब, सीएमओ ने शासन को भेजी सूची

मुज़फ्फरनगर/लखनऊ। जनपद के सरकारी अस्पतालों में तैनात होकर सालों से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों के खिलाफ शासन...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
मुजफ्फरनगर में 10 डॉक्टरों की बर्खास्तगी की तैयारी: लंबे समय से चल रहे ड्यूटी से गायब, सीएमओ ने शासन को भेजी सूची

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग