मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, डीएम और एसएसपी रहे मौजूद

रिजर्व पुलिस लाइन के मंदिर में सजी भव्य झांकियां, गूंजे कान्हा के जयकारे

मुजफ्फरनगर की रिजर्व पुलिस लाइन के मंदिर में 4/5 सितंबर की रात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने परिवार समेत पूजा-अर्चना की।

मुजफ्फरनगर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर स्थित मंदिर प्रांगण में 4/5 सितंबर की रात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य एवं धार्मिक आयोजन किया गया। उत्सव में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के साथ श्रद्धा और हर्षोल्लास से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पुलिस लाइन स्थित मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर परिसर की साज-सज्जा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों एवं भजनों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान होता रहा।

पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिवारजनों की मौजूदगी में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में बनाए गए मंच पर पुलिस परिवार के बच्चों और कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण एवं विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा परिसर तालियों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया।

शाहपुर ब्लॉक कार्यालय: मेज की दराज खुलते ही लिफाफा अंदर... भ्रष्टाचार बाहर, बीडीओ परशुराम पर गाज, जांच के लिए समिति गठित ये भी पढ़ें  शाहपुर ब्लॉक कार्यालय: मेज की दराज खुलते ही लिफाफा अंदर... भ्रष्टाचार बाहर, बीडीओ परशुराम पर गाज, जांच के लिए समिति गठित

भव्य झांकियां और अधिकारियों की मौजूदगी

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में मथुरा दर्शन एवं उत्तराखंड दर्शन पर आधारित भव्य झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। झांकियों के माध्यम से मथुरा और उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को बेहद सुंदर और आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया। इन झांकियों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। जैसे-जैसे श्रीकृष्ण जन्म का समय नजदीक आया, मंदिर परिसर का वातावरण और अधिक भक्तिमय होता गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ जन्मोत्सव में सहभागिता की। जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस परिवारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

मुजफ्फरनगर में अमीगढ़ पुलिया के पास भीषण हादसा: चरथावल मार्ग पर पेड़ से टकराई कार के उड़े परखच्चे: दो युवक गंभीर रूप से घायल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में अमीगढ़ पुलिया के पास भीषण हादसा: चरथावल मार्ग पर पेड़ से टकराई कार के उड़े परखच्चे: दो युवक गंभीर रूप से घायल

शुभकामनाएं और उपस्थिति

इस अवसर पर जिलाधिकारी जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों सहित जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा उनके परिवारजन मौजूद रहे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान पुलिस लाइन का मंदिर परिसर देर रात तक भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा। आयोजन ने पुलिस परिवारों को एक साथ धार्मिक उत्सव मनाने का अवसर दिया और पूरे परिसर में कृष्ण भक्ति की छटा देखने को मिली।

मुजफ्फरनगर: मेले में चाऊमीन खा रहे युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, 10 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मेले में चाऊमीन खा रहे युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, 10 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | मुज़फ्फरनगर डिजिटल प्रभारी। रॉयल बुलेटिन  Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

सहारनपुर : मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर नेताओं की प्रतिक्रिया, इकरा हसन बोलीं- हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को शनिवार को भारी पुलिस बल और 6 बुलडोजर लगाकर ढहा दिया गया। जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर नेताओं की प्रतिक्रिया, इकरा हसन बोलीं- हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती

हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर की 'गंगा काउंटी' कॉलोनी पर संकट, वन विभाग ने गेट पर चस्पा किया नोटिस; करोड़ों का निवेश खतरे में

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर ( उत्तर प्रदेश)। हापुड़ जिले से इस वक्त की एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर की 'गंगा काउंटी' कॉलोनी पर संकट, वन विभाग ने गेट पर चस्पा किया नोटिस; करोड़ों का निवेश खतरे में

हापुड़ में किसानों की बड़ी हुंकार! 30 साल के गन्ना ब्याज का हिसाब मांगने पर अड़े, महापंचायत में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हापुड़ (उत्तर प्रदेश ) हापुड़ की नई मंडी स्थित जिला गन्ना अधिकारी (DCO) कार्यालय पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में किसानों की बड़ी हुंकार! 30 साल के गन्ना ब्याज का हिसाब मांगने पर अड़े, महापंचायत में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ट्रंप के मेल-इन वोटिंग बैन पर अमेरिकी अदालत की रोक: जज इंदिरा तलवानी बोलीं- 'मामला काल्पनिक नहीं, अधिकारों पर खतरा'

  वॉशिंगटन। अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनावों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और अदालत के बीच टकराव बढ़ता   यह...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ट्रंप के मेल-इन वोटिंग बैन पर अमेरिकी अदालत की रोक: जज इंदिरा तलवानी बोलीं- 'मामला काल्पनिक नहीं, अधिकारों पर खतरा'

मुजफ्फरनगर: रात के अंधेरे में घर की छत पर कूदे तीन युवक, भांजी के शोर मचाने पर भागे

मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम कसियारा में रात के समय घर की छत पर तीन युवक कूद पड़े।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: रात के अंधेरे में घर की छत पर कूदे तीन युवक, भांजी के शोर मचाने पर भागे

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर नेताओं की प्रतिक्रिया, इकरा हसन बोलीं- हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को शनिवार को भारी पुलिस बल और 6 बुलडोजर लगाकर ढहा दिया गया। जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर नेताओं की प्रतिक्रिया, इकरा हसन बोलीं- हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती

हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर की 'गंगा काउंटी' कॉलोनी पर संकट, वन विभाग ने गेट पर चस्पा किया नोटिस; करोड़ों का निवेश खतरे में

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर ( उत्तर प्रदेश)। हापुड़ जिले से इस वक्त की एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर की 'गंगा काउंटी' कॉलोनी पर संकट, वन विभाग ने गेट पर चस्पा किया नोटिस; करोड़ों का निवेश खतरे में

हापुड़ में किसानों की बड़ी हुंकार! 30 साल के गन्ना ब्याज का हिसाब मांगने पर अड़े, महापंचायत में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हापुड़ (उत्तर प्रदेश ) हापुड़ की नई मंडी स्थित जिला गन्ना अधिकारी (DCO) कार्यालय पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में किसानों की बड़ी हुंकार! 30 साल के गन्ना ब्याज का हिसाब मांगने पर अड़े, महापंचायत में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर गरजा बुलडोजर, तड़के शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, इकरा हसन अरेस्ट

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित दशकों पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर गरजा बुलडोजर, तड़के शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, इकरा हसन अरेस्ट

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग