मुजफ्फरनगर में स्वरा भास्कर के बयान पर भड़का राजपूत समाज! जयाया विरोध, थप्पड़ मारने वाले को ₹5 हजार इनाम की घोषणा
मुजफ्फरनगर। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। दिल्ली में 31 अगस्त को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के ‘वूमेन, लाइफ, फ्रीडम’ कार्यक्रम में स्वरा भास्कर ने फिल्म ‘पद्मावत’ के एक दृश्य के संदर्भ में जौहर करने वाली महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी। उनके बयान को लेकर राजपूत समाज में नाराजगी जताई जा रही है।
राजपूत स्वाभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने स्वरा भास्कर के बयान की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने सनातनियों और क्षत्रिय महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने जौहर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए कहा कि राजपूत महिलाओं ने अपनी अस्मिता और सम्मान की रक्षा के लिए जौहर किया था।कुलदीप सिंह ने स्वरा भास्कर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इसी दौरान उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि स्वरा भास्कर को थप्पड़ मारने वाले राजपूत को प्रति थप्पड़ 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उनके इस बयान को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में सहेली के बुलाने पर घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता, दिल्ली के युवक पर आरोपउन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी समाज की भावनाओं और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर रोक लगनी चाहिए। हालांकि, किसी व्यक्ति को शारीरिक हिंसा के लिए उकसाना या हिंसा के बदले इनाम की घोषणा करना अपने आप में गंभीर कानूनी सवाल खड़े कर सकता है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू, ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच जारीवहीं, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने भी स्वरा भास्कर की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि जौहर करने वाली महिलाओं के बारे में इस तरह की टिप्पणी आपत्तिजनक है और स्वरा भास्कर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
स्वरा भास्कर के बयान को लेकर राजपूत समाज की नाराजगी के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया पर भी नजर बनी हुई है। फिलहाल मामला बयानबाजी से आगे बढ़कर कानूनी कार्रवाई और विरोध की मांग तक पहुंचता नजर आ रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां