धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ममता बनर्जी पर तंज, 'वरदान-श्राप दे पाता तो पाकिस्तान को भस्म कर देता'
हावड़ा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीन दिन की हनुमान कथा और दिव्य दरबार से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सनातन जागरण, गंगासागर मेला, दक्षिणेश्वर मंदिर की अपनी यात्रा और पत्रकार सुरक्षा पर बात की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पश्चिम बंगाल की पूर्व की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पिछली बार उनकी सरकार में उन्हें बंगाल में कथा करने की अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके बाद उनके मुंह से निकल गया था कि 'दीदी नहीं बुलाएंगी तो जब दादा आएंगे, तब कथा करने जाएंगे' और भगवान ने उनकी बात पूरी कर दी।
ये भी पढ़ें कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन: 290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में 11 ठिकानों पर छापेमारीधीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम सत्ताओं के कारण कथा नहीं करते, ठाकुर के कारण करते हैं। हमारे कोई निजी कारण नहीं थे। हो सकता है उस समय सत्ता में रही दीदी के कोई निजी कारण रहे हों। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "हम तो जहां जाते हैं वहीं आश्रम है। तुम्हारा घर हमारा आश्रम ही तो है। हम मठों में बहुत ज्यादा भरोसा इसलिए नहीं करते क्योंकि मठ तो कभी भी गिराए जाते हैं।
ये भी पढ़ें तेलंगाना सचिवालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव हिरासत में लिए गए
हम मन में मठ बनाने की चेष्टा ज्यादा रखते हैं। मन में मठ बनाया जाएगा, वो कभी गिराया नहीं जाएगा। कौन झंझट में पड़े? मठ बनाने की सोचेंगे, फिर सीएम से गुहार लगाएंगे, फिर जमीन लेंगे, हम में और आप में क्या अंतर रहा? कोई दे देगा, तो अपना बोर्ड लगा देंगे। हम बहुत झंझटों में फंसने वाले गुरू नहीं, हम लोगों के मन में मठ बनाने की चेष्टा रखते हैं।" बंगाल में पहली बार पाठ करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "सत्ता परिवर्तन तो होता रहता है। ये जनता के हाथ में है, हमारे हाथ में नहीं। हम तो बंगाल का मन परिवर्तन करने आए हैं। मन परिवर्तन नहीं हो पाया। विचार में परिवर्तन हुआ है, पर विकार में परिवर्तन नहीं हो पाया।
हम विकार को मिटाने, मन परिवर्तन करने आए हैं। जिनके अंदर बंगाल में रहकर भारत के खिलाफ जहर भरा है, उनके अंदर हम अमृत भरने के लिए आए हैं।" उन्होंने आगे कहा कि आप सभी को कृष्ण जनमाष्टमी की शुभकामना। बंगाल विचार की, कवियों की, संतों की और भक्तों की भूमि है।
हमें भरोसा है कि यहां से हमें प्यार और दुलार सब मिलेगा ही मिलेगा। हम प्यार और दुलार लेने आए भी नहीं हैं। हम तो सिर्फ जगाने आए हैं, जो जागे, वो सिकंदर, जो जागे, वो महान। हमारा उद्देश्य ही है भारत के प्रति जगाना। राम भक्ति और राष्ट्र भक्ति लोगों के अंदर भरी है, इसलिए हम कोने-कोने में जाते हैं। हमें यहां आकर बहुत अद्भुत लगा, पहले भी अच्छा लगता था। मन में एक दुविधा रहती थी। कुछ लोगों को हमारे आने से खुजली बहुत होती थी। अब खुजली थोड़ी कम हुई है।
पूर्व की सरकार में कथा की अनुमति नहीं मिलने पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हो सकता है कि कोई परिस्थिति ऐसी रही हो कि उस समय जो सत्ता में थीं, उन्होंने हमें अनुमति नहीं दी। उनके कोई निजी कारण होंगे, हमारे कोई निजी कारण नहीं थे। हम सत्ताओं के कारण कथा नहीं करते हैं, ठाकुर के कारण कथा करते हैं। हम साधु हैं। हमारे पास हनुमान जी की माला है, हमारे मुंह से भगवान ने निकलवा दिया होगा। हमने कुछ नहीं किया।
हमारे मुंह से निकल गया था कि 'दीदी नहीं बुलाएंगी तो, जब दादा आएंगे तब हम कथा करने जाएंगे।' निकल गया था और भगवान ने पूरा कर दिया। इसमें हमारा दोष नहीं है। ना हम किसी को वरदान दे सकते हैं, ना श्राप। यदि ऐसा होता तो हम पाकिस्तान को भस्म करने का श्राप न दे देते। उन्होंने आगे कहा कि वह तो बंगाल के लोगों ने किया है, पर दादा आए, तुम्हें खुश होना चाहिए और तुम खुश हो ना हो, हम तो खुश हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां