Fortuner और XUV700 को टक्कर देने उतरी Kia की नई SUV.....40 लाख तक कीमत, Hybrid Power और लग्जरी फीचर्स का जबरदस्त पैकेज

भारत के SUV बाजार में Kia ने अपनी नई 3-रो वाली फ्लैगशिप SUV Sorento को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये रखी है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 40.19 लाख रुपये तक जाती है। खास बात यह है कि Sorento को स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टर्बो-पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ इसमें कई प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स भी दिए गए हैं।

27.99 लाख से शुरू होती है कीमत

Kia Sorento की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये है, जबकि इसकी कीमत 40.19 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में SUV को HTE, HTE(O), HTK, HTK(A), HTX और HTX(A) जैसे छह मुख्य ट्रिम्स में उतारा गया है। कंपनी इसका उत्पादन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में कर रही है।

Tata Sierra का जलवा बरकरार, 7 महीने में बिक गईं इतनी गाड़ियां, जानिए क्यों SUV खरीदारों को खूब भा रही है ये कार ये भी पढ़ें  Tata Sierra का जलवा बरकरार, 7 महीने में बिक गईं इतनी गाड़ियां, जानिए क्यों SUV खरीदारों को खूब भा रही है ये कार

हाइब्रिड और डीजल इंजन का विकल्प

Sorento की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरट्रेन लाइनअप है। SUV में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो 180hp और 265Nm का आउटपुट देता है। इसके साथ 65hp और 264Nm वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह सेटअप 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।

हर महीने पेट्रोल का खर्च होगा कम, ये CNG कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज, 100 रुपये में तय कर सकती हैं लंबी दूरी ये भी पढ़ें  हर महीने पेट्रोल का खर्च होगा कम, ये CNG कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज, 100 रुपये में तय कर सकती हैं लंबी दूरी

इसके अलावा 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है। यह इंजन 193hp की पावर और 442Nm का टॉर्क पैदा करता है तथा 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है। SUV में FWD और AWD दोनों ड्राइव विकल्प उपलब्ध हैं।

मारुति की सबसे बड़ी तैयारी का खुलासा, छोटी Electric Car के लिए कंपनी ने बनाया मेगा प्लान, 2030 तक देशभर में 1 लाख+ चार्जिंग पॉइंट्स से बदल जाएगा EV का खेल ये भी पढ़ें  मारुति की सबसे बड़ी तैयारी का खुलासा, छोटी Electric Car के लिए कंपनी ने बनाया मेगा प्लान, 2030 तक देशभर में 1 लाख+ चार्जिंग पॉइंट्स से बदल जाएगा EV का खेल

ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए भी खास इंतजाम

Kia Sorento में Normal, Eco, Sport और Smart जैसे चार ड्राइव मोड दिए गए हैं। इसके अलावा Snow, Sand और Mud के लिए तीन टेरेन मोड भी मिलते हैं। यानी अलग-अलग सड़क और मौसम की परिस्थितियों में ड्राइविंग के हिसाब से SUV के ड्राइविंग सेटअप को बदला जा सकता है।

दमदार लुक में 19-इंच अलॉय व्हील

डिजाइन की बात करें तो Sorento को कंपनी ने प्रीमियम और बोल्ड लुक दिया है। फ्रंट में सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल के साथ वर्टिकल LED हेडलाइट्स और Y-शेप्ड LED DRLs मिलते हैं। SUV में डुअल LED फॉग लैंप और सिल्वर स्किड प्लेट भी दी गई है।

साइड प्रोफाइल में 19-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील और रूफ रेल्स मिलती हैं। पीछे L-शेप वाली रैपअराउंड LED टेललाइट्स और डुअल एग्जॉस्ट टिप्स SUV के लुक को और प्रीमियम बनाते हैं। इसकी लंबाई 4,815 mm, चौड़ाई 1,900 mm और ऊंचाई 1,785 mm है। वहीं व्हीलबेस 2,815 mm का है।

6 और 7 सीटर दोनों विकल्प

फैमिली SUV पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Sorento को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में पेश किया गया है। 6-सीटर मॉडल में सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं, जबकि 7-सीटर वर्जन में बेंच सीट का विकल्प दिया गया है।

केबिन में टैन लेदरेट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 10-वे पावर एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा मिडिल रो का स्पेस बढ़ाने के लिए Boss Mode और 6-सीटर वर्जन में सेकेंड-रो सीट वेंटिलेशन भी दिया गया है।

डिज्नी और मार्वल थीम से खास बना केबिन

Sorento में 12.3-इंच टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें Disney, Pixar और Marvel से जुड़ी नौ कस्टमाइजेबल थीम्स भी मिलती हैं। यह फीचर SUV के केबिन को खास और अलग अनुभव देने की कोशिश करता है।

10 एयरबैग और Level 2+ ADAS

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में भी Sorento को काफी फीचर्स से लैस किया गया है। SUV में 10 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल IRVM, ऑटो पार्किंग असिस्ट, फ्रंट और रियर डैशकैम तथा TPMS दिया गया है। इसके अलावा Level 2+ ADAS सिस्टम भी मिलता है।

प्रीमियम फीचर्स की लंबी लिस्ट

प्रीमियम अनुभव के लिए SUV में 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। कुछ ट्रिम्स में ADAS और अतिरिक्त कन्वीनियंस फीचर्स भी दिए गए हैं।

Black Line पैक का भी विकल्प

Kia Sorento के HTK(A), HTX और HTX(A) ट्रिम्स के साथ ग्राहक अतिरिक्त 20,000 रुपये खर्च करके Black Line स्टाइलिंग पैक चुन सकते हैं। इसमें SUV के एक्सटीरियर में ऑल-ब्लैक डिजाइन एलिमेंट्स जोड़े जाते हैं, जिससे इसका लुक और ज्यादा स्पोर्टी दिखाई देता है।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

चयन प्रजापत | खेल, कृषि, ऑटोमोबाइल रिपोर्टर Picture

युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

नवीनतम

मथुरा में बारिश के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य जश्न: श्रद्धालुओं का सैलाब, रात 12 बजे होगा महाअभिषेक

मथुरा। शुक्रवार को मथुरा 'भक्ति के सागर' में बदल गया। भगवान कृष्ण के जन्म का त्योहार, कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा में बारिश के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य जश्न: श्रद्धालुओं का सैलाब, रात 12 बजे होगा महाअभिषेक

संगरूर में प्रदर्शनकारी की बेरहमी से पिटाई पर भड़के राजा वडिंग: एसएसपी को तत्काल सस्पेंड करने की मांग, मान सरकार को दी चेतावनी

  चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने संगरूर में एक प्रदर्शनकारी के साथ पुलिस की मारपीट को   राजा...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
संगरूर में प्रदर्शनकारी की बेरहमी से पिटाई पर भड़के राजा वडिंग: एसएसपी को तत्काल सस्पेंड करने की मांग, मान सरकार को दी चेतावनी

Fortuner और XUV700 को टक्कर देने उतरी Kia की नई SUV.....40 लाख तक कीमत, Hybrid Power और लग्जरी फीचर्स का जबरदस्त पैकेज

भारत के SUV बाजार में Kia ने अपनी नई 3-रो वाली फ्लैगशिप SUV Sorento को लॉन्च कर दिया है। कंपनी...
ऑटोमोबाइल 
Fortuner और XUV700 को टक्कर देने उतरी Kia की नई SUV.....40 लाख तक कीमत, Hybrid Power और लग्जरी फीचर्स का जबरदस्त पैकेज

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ममता बनर्जी पर तंज, 'वरदान-श्राप दे पाता तो पाकिस्तान को भस्म कर देता'

हावड़ा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीन दिन की हनुमान कथा और दिव्य दरबार से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ममता बनर्जी पर तंज, 'वरदान-श्राप दे पाता तो पाकिस्तान को भस्म कर देता'

बुलंदशहर से पकड़ा गया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज, सीजेपी प्रोटेस्ट में निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने का आरोप

  नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर हुए भारी हंगामे और विरोध-प्रदर्शन के बाद बड़ी   यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर से पकड़ा गया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज, सीजेपी प्रोटेस्ट में निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने का आरोप

उत्तर प्रदेश

मथुरा में बारिश के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य जश्न: श्रद्धालुओं का सैलाब, रात 12 बजे होगा महाअभिषेक

मथुरा। शुक्रवार को मथुरा 'भक्ति के सागर' में बदल गया। भगवान कृष्ण के जन्म का त्योहार, कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा में बारिश के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य जश्न: श्रद्धालुओं का सैलाब, रात 12 बजे होगा महाअभिषेक

बुलंदशहर से पकड़ा गया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज, सीजेपी प्रोटेस्ट में निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने का आरोप

  नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर हुए भारी हंगामे और विरोध-प्रदर्शन के बाद बड़ी   यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर से पकड़ा गया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज, सीजेपी प्रोटेस्ट में निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने का आरोप

देवबंद में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 109 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होंगे भगवान

सहारनपुर के देवबंद में ऐतिहासिक वार्षिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार छह सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 109 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होंगे भगवान

नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

कार्रवाई में छह गिरफ्तार, सात मोबाइल और 11,140 रुपये नकद बरामद, कन्हैया फार्मा सील
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग