हापुड़ में किसानों की बड़ी हुंकार! 30 साल के गन्ना ब्याज का हिसाब मांगने पर अड़े, महापंचायत में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हापुड़ (उत्तर प्रदेश ) हापुड़ की नई मंडी स्थित जिला गन्ना अधिकारी (DCO) कार्यालय पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक डींगरा के नेतृत्व में चल रहा धरना आज 15वें दिन भी जारी रहा। किसान पिछले 30 वर्षों के गन्ना भुगतान के ब्याज का हिसाब लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। आंदोलन के तहत आज धरना स्थल पर किसानों की एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया।

महापंचायत में हुंकार, बड़े आंदोलन की चेतावनी

हापुड़ में सरेराह छात्र पर बरसे थप्पड़, हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी CCTV में कैद; वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  हापुड़ में सरेराह छात्र पर बरसे थप्पड़, हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी CCTV में कैद; वीडियो वायरल

महापंचायत के मंच का संचालन संगठन के वरिष्ठ जिला संरक्षक निरंजन शास्त्री ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता वहाव चौधरी राजपुर ने की। महापंचायत में मौजूद किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि प्रशासन उनके 30 वर्ष के ब्याज का हिसाब अति शीघ्र उपलब्ध कराए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो किसान एक बड़े और उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

हापुड़ में SP ऑफिस के पास चोरों का धावा, एग्रीकल्चर वर्कशॉप से कॉपर और महंगी मशीनें चोरी; पुलिस गश्त पर सवाल ये भी पढ़ें  हापुड़ में SP ऑफिस के पास चोरों का धावा, एग्रीकल्चर वर्कशॉप से कॉपर और महंगी मशीनें चोरी; पुलिस गश्त पर सवाल

राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने दिया पूर्ण समर्थन

नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो और गिरफ्तार: हापुड़ पुलिस ने दो को दबोचा, दो साथी पहले ही जा चुके जेल ये भी पढ़ें  नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो और गिरफ्तार: हापुड़ पुलिस ने दो को दबोचा, दो साथी पहले ही जा चुके जेल

किसानों के इस हक की लड़ाई को बल देने के लिए राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी अपनी पूरी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को अपना पूर्ण समर्थन घोषित करते हुए चेतावनी दी कि यदि किसानों को देरी से हुए गन्ना भुगतान पर 15% की दर से ब्याज का हिसाब नहीं दिया गया, तो सभी संगठन एकजुट होकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

अधिकारियों के साथ वार्ता रही आंशिक सफल

धरने के दौरान जिला गन्ना अधिकारी (DCO) की तरफ से वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक (प्रभारी धौलाना) जयपाल सिंह और सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड हापुड़ के सचिव प्रभारी विनोद कुमार किसानों के बीच पहुंचे। अधिकारियों और किसानों के बीच हुई वार्ता आंशिक रूप से ही सफल रही।

अधिकारियों ने किसानों को बताया कि उनका 3 साल के ब्याज का हिसाब तैयार हो चुका है और चौथे साल का विवरण तैयार किया जा रहा है। जैसे ही उच्च अधिकारियों से आदेश मिलेगा, इसे किसानों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, किसान अपनी मांग पर अडिग रहे और उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें पूरे 30 साल का वर्षवार और प्रत्येक किसान का अलग-अलग ब्याज का विवरण चाहिए।

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना
संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह ने डीसीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन किसानों को हल्के में लेने की भूल न करे और जल्द से जल्द 30 साल के ब्याज का हिसाब सौंपे। किसान नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक पूरे 30 साल का विवरण नहीं मिल जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा तो वही इस आंदोलन और धरने को किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर चौधरी एवं जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गिल ने भी अपना पूरा समर्थन दिया है।

धरने मे ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
आज की महापंचायत और धरने में मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवक्ता मुकुल त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष वीरेश चौधरी, सतीश डींगरा, नरेंद्र कुमार लालपुर, गंगा वीर, जगमेल सिंह, बिट्टू चौधरी, सत्येंद्र सिंह, मुनेश गिल कनिया, बलराज सिंह, लोकेंद्र सिंह, कपिल कुमार, रविंद्र सहरावत, नेत्रपाल, अब्दुल वहाब, जयप्रकाश त्यागी, सतपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, सुशील कुमार, जसवीर सिंह आदि सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

 

 

 

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

सुनील गिरी। रॉयल बुलेटिन। हापुड़  Picture

हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील गिरी को निष्पक्ष और जमीनी रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है। वे क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। हापुड़ से जुड़ी किसी भी सूचना या समाचार के लिए उनसे मोबाइल नंबर 9837345711 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन: जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ, सही विधि और सावधानियां

नई दिल्ली। व्यस्त दिनचर्या और तनाव के कारण रीढ़ की हड्डी और पाचन संबंधित समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन: जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ, सही विधि और सावधानियां

मुजफ्फरनगर में शिक्षक दिवस समारोह: राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान-मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षक दिवस समारोह: राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान-मीनाक्षी स्वरूप

बिजनौर में टला बड़ा हादसा! पेट्रोलियम टैंकर मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे, रेलवे में मचा हड़कंप

बिजनौर। नजीबाबाद के आदर्श नगर क्षेत्र स्थित पेट्रोलियम डिपो के निकट शुक्रवार शाम पेट्रोलियम पदार्थ लेकर मुरादाबाद की ओर जा...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में टला बड़ा हादसा! पेट्रोलियम टैंकर मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे, रेलवे में मचा हड़कंप

इंदौर पहुंचा इटली का बड़ा प्रतिनिधिमंडल, शहर की सफाई व्यवस्था देखकर हुए प्रभावित; अब निवेश और तकनीकी साझेदारी पर नजर

इंदौर की स्वच्छता और शहर के विकास की चर्चा अब देश की सीमाओं से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़  
इंदौर पहुंचा इटली का बड़ा प्रतिनिधिमंडल, शहर की सफाई व्यवस्था देखकर हुए प्रभावित; अब निवेश और तकनीकी साझेदारी पर नजर

मुजफ्फरनगर के अलमावाला में सांप के डसने से महिला गुरमीत कौर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र स्थित अलमावाला गांव में सांप के डसने से गुरमीत कौर की मौत हो गई। सूचना पर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के अलमावाला में सांप के डसने से महिला गुरमीत कौर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में टला बड़ा हादसा! पेट्रोलियम टैंकर मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे, रेलवे में मचा हड़कंप

बिजनौर। नजीबाबाद के आदर्श नगर क्षेत्र स्थित पेट्रोलियम डिपो के निकट शुक्रवार शाम पेट्रोलियम पदार्थ लेकर मुरादाबाद की ओर जा...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में टला बड़ा हादसा! पेट्रोलियम टैंकर मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे, रेलवे में मचा हड़कंप

"मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तुरंत रोके सरकार!" बसपा प्रमुख मायावती ने साधा निशाना; बोलीं— 'धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ना बंद करे प्रशासन

  लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में मस्जिदों समेत अन्य धार्मिक स्थलों को   मायावती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
"मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तुरंत रोके सरकार!"  बसपा प्रमुख मायावती ने साधा निशाना; बोलीं— 'धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ना बंद करे प्रशासन

हापुड़ में बाइक टकराने पर बवाल! दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग, 5 आरोपी गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद

हापुड़ (उत्तर प्रदेश ):-हापुड़ नगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कल  ग्राम बदनौली में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में बाइक टकराने पर बवाल! दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग, 5 आरोपी गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद

एटा में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवार 6 लोगों को रौंदा, मासूम समेत 2 की दर्दनाक मौत, 4 घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। थाना...
उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
एटा में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवार 6 लोगों को रौंदा, मासूम समेत 2 की दर्दनाक मौत, 4 घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग