"मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तुरंत रोके सरकार!" बसपा प्रमुख मायावती ने साधा निशाना; बोलीं— 'धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ना बंद करे प्रशासन

On

 लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में मस्जिदों समेत अन्य धार्मिक स्थलों को अवैध बताकर ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार से इसे तत्काल रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक और धर्मनिरपेक्ष सरकार की जिम्मेदारी सभी धर्मों के मानने वालों तथा उनके धार्मिक स्थलों का समान रूप से सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने  राहुल गांधी पर की टिप्पणी, महिला चरित्र और आरक्षण पर की बेबाकी से चर्चा ये भी पढ़ें  अनिरुद्धाचार्य महाराज ने राहुल गांधी पर की टिप्पणी, महिला चरित्र और आरक्षण पर की बेबाकी से चर्चा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, ब्रज क्षेत्र को देंगे 1051 करोड़ की 229 परियोजनाओं की सौगात ये भी पढ़ें  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, ब्रज क्षेत्र को देंगे 1051 करोड़ की 229 परियोजनाओं की सौगात

मायावती ने बिना समुचित कानूनी प्रक्रिया के किसी आरोपी का मकान गिराए जाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और ‘कानून द्वारा कानून का राज’ सुनिश्चित करने की मांग की। मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट के जरिए कहा कि जिला सहारनपुर की मस्जिद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में आए दिन मस्जिदों को काफी आपत्तिजनक तरीके से अवैध बताकर उन्हें ध्वस्त करने का जो सरकारी अभियान चल रहा है, वह उचित नहीं है। सरकार को ऐसे नकारात्मक हालात से बचने के लिए इस पर तत्काल रोक लगानी चाहिए और समस्या के समाधान के अन्य उपाय करने चाहिए।

नेपाल में कुदरत का चमत्कार: 10 दिन बाद अंधी सुरंग से जिंदा निकला संजय शाह, 240 घंटे तक मौत से लड़ी जंग ये भी पढ़ें  नेपाल में कुदरत का चमत्कार: 10 दिन बाद अंधी सुरंग से जिंदा निकला संजय शाह, 240 घंटे तक मौत से लड़ी जंग

बसपा प्रमुख ने कहा कि संवैधानिक धर्मनिरपेक्ष सरकार की जिम्मेदारी सभी धर्मों को मानने वाले लोगों और उनके धार्मिक स्थलों का समान आदर-सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में मस्जिदें हर दिन इबादत और दिन में कई बार जमात के साथ नमाज पढ़ने का मुख्य व अभिन्न अंग हैं। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय परंपरा के अनुरूप सम्मान देना देश और व्यापक जनहित में जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बिना नियम-कानून का समुचित अनुपालन किए किसी भी अभियुक्त का मकान ध्वस्त कर उसके पूरे परिवार को सामूहिक तौर पर सजा देकर बेघर कर देने की कार्रवाइयों से लोग काफी विचलित हैं। ऐसे मामलों में सरकार को कानून के मुताबिक कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए और ‘कानून द्वारा कानून का राज’ का व्यवहार करना जरूरी है। मायावती ने कहा कि केवल सरकार ही नहीं, बल्कि माननीय न्यायालय भी इस ओर समुचित ध्यान दें तो यह उचित होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में सभी लोगों को सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की जरूरत है और पार्टी की भी यही अपील है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने मस्जिद के निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध करार दिया था। इस आदेश के खिलाफ मस्जिद समिति की ओर से दायर पहली अपील भी खारिज हो चुकी थी। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस तथा आरआरएफ के जवान तैनात रहे। मस्जिद ध्वस्त किए जाने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर: चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से चुराई थी बाइक

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना पुलिस ने हरियाबांश फ्लाई ओवर के पास चेकिंग के दौरान गोपी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से चुराई थी बाइक

एक पेड़ लगाएंगे तो सालों तक कमाई, जापानी फल की खेती में छिपा है मोटा मुनाफा, जानें किन किसानों के लिए सबसे बढ़िया मौका

पारंपरिक फसलों से होने वाली कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच किसान अब ऐसी बागवानी फसलों की तलाश कर रहे...
कृषि 
एक पेड़ लगाएंगे तो सालों तक कमाई, जापानी फल की खेती में छिपा है मोटा मुनाफा, जानें किन किसानों के लिए सबसे बढ़िया मौका

मुजफ्फरनगर: सरकारी बाग से लाखों के दो शीशम के पेड़ चोरी से काटने का आरोप, DM से शिकायत

मुजफ्फरनगर की काशीराम कॉलोनी के पीछे सरकारी बाग से दो शीशम के पेड़ चोरी से काटने का आरोप लगा है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सरकारी बाग से लाखों के दो शीशम के पेड़ चोरी से काटने का आरोप, DM से शिकायत

बुमराह पर टिकी निगाहें, नहीं खेले तो इन 3 तेज गेंदबाजों में से किसी एक की खुलेगी किस्मत, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ा सस्पेंस

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर टीम इंडिया और फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से...
खेल  क्रिकेट 
बुमराह पर टिकी निगाहें, नहीं खेले तो इन 3 तेज गेंदबाजों में से किसी एक की खुलेगी किस्मत, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ा सस्पेंस

शिक्षक दिवस पर बोले सीएम योगी: 'ठेके पर नकल' वाले उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर, शिक्षक बने परिवर्तन के वाहक

  गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश की   प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
शिक्षक दिवस पर बोले सीएम योगी: 'ठेके पर नकल' वाले उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर, शिक्षक बने परिवर्तन के वाहक

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से चुराई थी बाइक

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना पुलिस ने हरियाबांश फ्लाई ओवर के पास चेकिंग के दौरान गोपी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से चुराई थी बाइक

शिक्षक दिवस पर बोले सीएम योगी: 'ठेके पर नकल' वाले उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर, शिक्षक बने परिवर्तन के वाहक

  गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश की   प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
शिक्षक दिवस पर बोले सीएम योगी: 'ठेके पर नकल' वाले उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर, शिक्षक बने परिवर्तन के वाहक

हापुड़ में त्योहार से पहले पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा! 13 पेटी अवैध पटाखे बरामद, ‘छोटा हाथी’ सीज; एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) :-  हापुड़ जिले में आगामी त्योहारों से पहले पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में त्योहार से पहले पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा! 13 पेटी अवैध पटाखे बरामद, ‘छोटा हाथी’ सीज; एक आरोपी गिरफ्तार

शुद्धिकरण विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: बोले- 'यह शुद्ध तुष्टिकरण की राजनीति'

गोंडा। बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।  भाजपा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शुद्धिकरण विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: बोले- 'यह शुद्ध तुष्टिकरण की राजनीति'

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग