हापुड़ में ₹2 हजार के डीजल पर हैवानियत! सेल्समैन को 5 KM तक घसीटने वाला स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार, कार सीज
हापुड़/पिलखुवा। पिलखुवा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सेल्समैन को कार के शीशे में हाथ फंसाकर करीब 5 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त काली स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया था।
₹2000 के डीजल के पैसे मांगने पर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक घटना देर रात करीब 10 बजे छिजारसी हाईवे स्थित अग्रवाल फ्यूलिंग स्टेशन की है। काले रंग की स्कॉर्पियो वहां पहुंची और चालक ने सेल्समैन पंकज से करीब ₹2000 का डीजल भरवाया।डीजल भरने के बाद जब सेल्समैन ने चालक से पैसे मांगे तो वह कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि पंकज ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उसका हाथ कार के शीशे में फंसा लिया और तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो हापुड़ की ओर दौड़ा दी।
ये भी पढ़ें हापुड़ में नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद सड़क पर फेंका
आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक सेल्समैन को करीब 5 किलोमीटर तक घसीटता रहा। पंकज मदद के लिए चीखता-चिल्लाता रहा। इसके बाद आरोपी ने निजामपुर तिराहे के पास उसे सड़क पर धक्का देकर वाहन समेत फरार हो गया।
घटना के बाद पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल पंकज को वापस पेट्रोल पंप लेकर आए। इसके बाद मैनेजर नीरज चौहान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
CCTV और वाहन नंबर से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वाहन के नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस के अनुसार 4 सितंबर 2026 को पिलखुवा पुलिस टीम ने हिण्डालपुर बंबा कट स्थित धर्मकांटे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरयाद पुत्र अब्दुल वाहब, निवासी ग्राम ललियाना, थाना किठौर, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार (UP15EY3159) को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार मामले में मु0अ0सं0 461/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 351 और 316(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक विवेक चौहान, हेड कांस्टेबल राहुल सिंह और हेड कांस्टेबल ऋतुराज शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील गिरी को निष्पक्ष और जमीनी रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है। वे क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। हापुड़ से जुड़ी किसी भी सूचना या समाचार के लिए उनसे मोबाइल नंबर 9837345711 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां