हापुड़ में गौरव त्यागी हत्याकांड: मृतक के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले- प्रदेश में चल रहा जंगलराज

हापुड़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को गौरव त्यागी हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मिलने हापुड़ पहुंचे। उन्होंने बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में गौरव त्यागी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

हापुड़ के किसानों को बिजली बिल में बड़ी राहत! PTW बिल सुधार के लिए दो चरणों में खुलेगा पोर्टल, 15 सितंबर से आवेदन शुरू ये भी पढ़ें  हापुड़ के किसानों को बिजली बिल में बड़ी राहत! PTW बिल सुधार के लिए दो चरणों में खुलेगा पोर्टल, 15 सितंबर से आवेदन शुरू

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अजय राय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज की स्थिति है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

हापुड़ में नाबालिग से छेड़खानी पर कोर्ट का कड़ा फैसला! आरोपी को 5 साल की सजा, 5 हजार रुपये जुर्माना ये भी पढ़ें  हापुड़ में नाबालिग से छेड़खानी पर कोर्ट का कड़ा फैसला! आरोपी को 5 साल की सजा, 5 हजार रुपये जुर्माना

आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

अजय राय ने गौरव त्यागी हत्याकांड का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ अब तक एनकाउंटर जैसी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

हापुड़ की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड! शेड नंबर-3 में धधकी आग, 3 कर्मचारी झुलसे; दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू ये भी पढ़ें  हापुड़ की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड! शेड नंबर-3 में धधकी आग, 3 कर्मचारी झुलसे; दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

18 अगस्त को हुई थी गौरव त्यागी की हत्या

गौरतलब है कि 18 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे देहात क्षेत्र के धनोरा रोड पर गौरव त्यागी पर हमला किया गया था। आरोप है कि हमलावरों ने हथौड़े, सरियों और लाठियों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी थी।

गौरव त्यागी अपने पिता फतेह सिंह के इकलौते पुत्र थे। उनकी हत्या के बाद से परिवार में गम का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

अजय राय बोले- जनता देगी जवाब

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्या जैसे गंभीर अपराध सामने आ रहे हैं। उनका आरोप था कि अधिकारी आंखें बंद कर बैठे हैं और कानून व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है।

अजय राय ने कहा कि जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

सुनील गिरी। रॉयल बुलेटिन। हापुड़  Picture

हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील गिरी को निष्पक्ष और जमीनी रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है। वे क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। हापुड़ से जुड़ी किसी भी सूचना या समाचार के लिए उनसे मोबाइल नंबर 9837345711 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम: नन्हें राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर

मुज़फ्फरनगर। स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष सांस्कृतिक एवं रचनात्मक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम: नन्हें राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

अयोध्या। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हापुड़ में EVM और VVPAT मशीनों...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

उत्तर प्रदेश

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

अयोध्या। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हापुड़ में EVM और VVPAT मशीनों...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नोएडा के हरौला में चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग हिरासत में
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम