हापुड़ में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ का असर! बहादुरगढ़ पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ आशुतोष को दबोचा, मुकदमा दर्ज
हापुड़। जनपद में अपराधों की रोकथाम और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शस्त्र’ अभियान के तहत बहादुरगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक बहादुरगढ़ थाना पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नहर पटरी पर ग्राम सलारपुर की ओर पीली कोठी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ।
ये भी पढ़ें हापुड़ में नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान आशुतोष पुत्र खुशीराम, निवासी ग्राम पलवाड़ा, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
बरामदगी
- एक अवैध तमंचा .315 बोर
- एक जिंदा कारतूस .315 बोर
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना बहादुरगढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरीपाल सिंह, कांस्टेबल 858 अरविंद कुमार और कांस्टेबल 356 मोहित कुमार शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील गिरी को निष्पक्ष और जमीनी रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है। वे क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। हापुड़ से जुड़ी किसी भी सूचना या समाचार के लिए उनसे मोबाइल नंबर 9837345711 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां