हापुड़ में पुरानी रंजिश पर खूनी खेल! बदनौली गांव में दर्जनों राउंड फायरिंग, महिला समेत 3 को लगी गोली; DIG मौके पर

हापुड़। जनपद के थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बदनौली में शुक्रवार (4 सितंबर 2026) सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। रास्ते के विवाद और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर कमेंट करने को लेकर उपजा यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर पथराव और कट्टे-तमंचों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई।

इस वारदात में दलित समुदाय के एक महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया, जिसके बाद मेरठ रेंज के डीआईजी (DIG) कलानिधि नैथानी और हापुड़ के एसपी (SP) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौके का मुआयना किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

हापुड़ में रक्षाबंधन पर परिवार गया बाहर, पीछे से चोरों ने साफ कर दिया घर! लाखों के जेवर और 50 हजार कैश चोरी, बेटे की शादी के लिए जुटाया था सामान ये भी पढ़ें  हापुड़ में रक्षाबंधन पर परिवार गया बाहर, पीछे से चोरों ने साफ कर दिया घर! लाखों के जेवर और 50 हजार कैश चोरी, बेटे की शादी के लिए जुटाया था सामान

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान इस प्रकार मुनेश घायल महिला ,विजय उर्फ बंटी, 
दीपक उर्फ गोलू,अंकित है जिनका इलाज कराया जा रहा है। 

हापुड़ के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! छूटी छात्रवृत्ति का फिर मिलेगा मौका, सरकार ने दोबारा खोला स्कॉलरशिप पोर्टल ये भी पढ़ें  हापुड़ के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! छूटी छात्रवृत्ति का फिर मिलेगा मौका, सरकार ने दोबारा खोला स्कॉलरशिप पोर्टल

सोशल मीडिया कमेंट्स और जिम का विवाद बना वजह

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यह पूरा विवाद नई उम्र के लड़कों के बीच का है। करीब दो वर्ष पहले दोनों पक्षों के युवकों के बीच जिम में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, तभी से रंजिश चली आ रही थी। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर छींटाकशी (कमेंटबाजी) और गांव की गली में आने-जाने के रास्ते को लेकर फिर से तनातनी बढ़ गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दोनों पक्ष गली में आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के बाद बात कट्टे-तमंचे चलने तक पहुंच गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंग पूर्व ग्राम प्रधान अमरपाल/संदीप के बेटों और परिजनों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

हापुड़ की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड! शेड नंबर-3 में धधकी आग, 3 कर्मचारी झुलसे; दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू ये भी पढ़ें  हापुड़ की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड! शेड नंबर-3 में धधकी आग, 3 कर्मचारी झुलसे; दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

4 आरोपी पुलिस कस्टडी में, विधिक कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और सीओ अनीता चौहान भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हमलावर पक्ष के 4 मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। एहतियात के तौर पर बदनौली गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। 

पुलिस अधीक्षक (SP) हापुड़ का आधिकारिक वक्तव्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली में नवयुवकों के बीच रास्ते पर आने-जाने, टसलबाजी और सोशल मीडिया पर पुरानी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद और फायरिंग हुई है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना में कुल 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित एक्शन लेते हुए घटना में संलिप्त 4 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। मौके पर पूरी तरह शांति है। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

सुनील गिरी। रॉयल बुलेटिन। हापुड़  Picture

हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील गिरी को निष्पक्ष और जमीनी रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है। वे क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। हापुड़ से जुड़ी किसी भी सूचना या समाचार के लिए उनसे मोबाइल नंबर 9837345711 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मोरना क्षेत्र में विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

मोरना (मुज़फ्फरनगर)। भोपा-मुज़फ्फरनगर मार्ग पर रहकड़ा पुलिया के समीप एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में बाइक सवार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मोरना क्षेत्र में विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

भोपाल में नर्सिंग छात्रा को शादी का झांसा, 4 साल तक शोषण का आरोप; कॉलेज लाइब्रेरियन पर FIR, आरोपी फरार

भोपाल के कजलीखेड़ा क्षेत्र में एक निजी कॉलेज की 36 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने कॉलेज के लाइब्रेरियन पर शादी का...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़  
भोपाल में नर्सिंग छात्रा को शादी का झांसा, 4 साल तक शोषण का आरोप; कॉलेज लाइब्रेरियन पर FIR, आरोपी फरार

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के नाम बड़ी उपलब्धि: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का बनाया रिकॉर्ड

  रोम। जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली सरकार इटली गणराज्य के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली   उन्होंने...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के नाम बड़ी उपलब्धि: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का बनाया रिकॉर्ड

नोएडा में 14 सितंबर से बड़ा किसान आंदोलन, राकेश टिकैत के नेतृत्व में तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ मोर्चा

गौतमबुद्धनगर के तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने 14 सितंबर से बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। राकेश...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में 14 सितंबर से बड़ा किसान आंदोलन, राकेश टिकैत के नेतृत्व में तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ मोर्चा

मुजफ्फरनगर: शुक्रताल सोलर प्लांट तार चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने पकडा चोर, 300 मीटर तार बरामद

मोरना (मुज़फ्फरनगर)। तीर्थनगरी शुक्रताल में धानिया इंटरप्राइजेज द्वारा सोलर प्लांट के लिए बिछाई गई 33 केवी की विद्युत लाइन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शुक्रताल सोलर प्लांट तार चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने पकडा चोर, 300 मीटर तार बरामद

उत्तर प्रदेश

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

अयोध्या। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हापुड़ में EVM और VVPAT मशीनों...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नोएडा के हरौला में चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग हिरासत में
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम