हापुड़ की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड! शेड नंबर-3 में धधकी आग, 3 कर्मचारी झुलसे; दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के फेज-3 औद्योगिक इलाके में स्थित सुख स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। फैक्ट्री के शेड नंबर-3 में आग लगने के बाद कुछ ही देर में लपटें तेजी से फैल गईं। आग से उठने वाला काला धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देता रहा। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, शेड नंबर-3 में भारी मात्रा में ईपीई पैकेजिंग फोम रखा हुआ था। इसी वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में फोम के गद्दे बनाने का काम भी होता था। आग की चपेट में आने से बड़ी मात्रा में सामान जलकर खाक हो गया।

हापुड़ में सरेराह छात्र पर बरसे थप्पड़, हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी CCTV में कैद; वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  हापुड़ में सरेराह छात्र पर बरसे थप्पड़, हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी CCTV में कैद; वीडियो वायरल

तीन कर्मचारी मामूली रूप से झुलसे

आग लगने के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से तीन कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

हापुड़ में मोबाइल लूट का चंद घंटों में खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार; लूटा सैमसंग फोन, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद ये भी पढ़ें  हापुड़ में मोबाइल लूट का चंद घंटों में खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार; लूटा सैमसंग फोन, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद

वहीं, फैक्ट्री में मौजूद अन्य मजदूरों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग तेजी से फैलने के कारण कर्मचारियों में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

हापुड़ में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ का असर! बहादुरगढ़ पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ आशुतोष को दबोचा, मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  हापुड़ में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ का असर! बहादुरगढ़ पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ आशुतोष को दबोचा, मुकदमा दर्ज

दमकल की चार गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चीफ फायर ऑफिसर (CFO) अजय शर्मा के नेतृत्व में दमकल की चार गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग को चारों तरफ से घेरकर कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया।

समय रहते आग पर नियंत्रण किए जाने से फैक्ट्री के बाकी सात शेड और उनमें रखा सामान आग की चपेट में आने से बच गया। इससे एक बड़ी क्षति टल गई।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

अग्निकांड की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभागों की टीम घटना की जांच कर रही है। आग से हुए कुल नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

सुनील गिरी। रॉयल बुलेटिन। हापुड़  Picture

हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील गिरी को निष्पक्ष और जमीनी रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है। वे क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। हापुड़ से जुड़ी किसी भी सूचना या समाचार के लिए उनसे मोबाइल नंबर 9837345711 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम: नन्हें राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर

मुज़फ्फरनगर। स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष सांस्कृतिक एवं रचनात्मक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम: नन्हें राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

अयोध्या। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हापुड़ में EVM और VVPAT मशीनों...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

उत्तर प्रदेश

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

अयोध्या। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हापुड़ में EVM और VVPAT मशीनों...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नोएडा के हरौला में चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग हिरासत में
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम