मुजफ्फरनगर में तेज बारिश में जलती रही चिता, भीगते रहे ग्रामीण, श्मशान घाट नहीं होने से खुले में हुआ अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव ढिढावली से सामने आया एक वीडियो गांवों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर किए जा रहे विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। गांव में श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने के कारण शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों को तेज बारिश के बीच एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार करना पड़ा।
वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बारिश के बीच चिता जल रही है और परिवार के सदस्यों समेत ग्रामीण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हुए हैं। बारिश के कारण मौके पर मौजूद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंतिम विदाई के इस भावुक मौके पर मौसम की मार ने परिवार और ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।श्मशान घाट नहीं होने से बारिश में बढ़ जाती है परेशानी
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। किसी ग्रामीण की मृत्यु होने पर परिजनों और ग्रामीणों को खुले स्थान पर अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ में पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ वंश कश्यप का अंतिम संस्कार: 7वां आरोपी गिरफ्तारग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक सुविधा के लिए भी उन्हें लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को तेज बारिश के बीच हुए अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आने के बाद गांव की इस समस्या ने एक बार फिर ध्यान खींचा है।
ग्रामीणों ने की श्मशान घाट बनवाने की मांग
ग्रामीणों ने सरकार और ग्राम प्रधान से गांव में जल्द से जल्द श्मशान घाट का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए भी यदि लोगों को मौसम की मार के बीच इस तरह की परेशानी उठानी पड़े, तो गांव में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जल्द समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी परिवार को अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां