मुजफ्फरनगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को फांसी देने का प्रयास, हालत गंभीर

पांच लाख नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को फांसी लगाने का प्रयास किया गया। मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है और पीड़िता का मेरठ मेडिकल में इलाज चल रहा है।

मुजफ्फरनगर: थाना बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम दभेड़ी में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की गई। 1 सितंबर 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट करने के बाद उसके गले में पड़ी चुन्नी से फांसी लगाने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी विवाहिता को गंभीर हालत में छोड़कर चले गए। गंभीर रूप से घायल विवाहिता को बुढ़ाना से मेरठ मेडिकल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सात वर्ष पूर्व हुई थी शादी और पंद्रह लाख खर्च करने का दावा

कस्बा हर्रा, थाना सरूरपुर खुर्द, जिला मेरठ निवासी बसरुद्दीन पुत्र खुर्शीद ने थाना बुढ़ाना में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री तरन्नुम की शादी करीब सात वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार ग्राम दभेड़ी निवासी राकिब पुत्र वकील के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी में उसने अपनी हैसियत से अधिक करीब 15 लाख रुपये खान-पान और स्त्रीधन के रूप में खर्च किए थे। इसके बावजूद विवाहिता के ससुराल वाले शादी में मिले सामान से संतुष्ट नहीं थे और उसे कम दहेज लाने का ताना देते थे।

खतौली में स्कूल जा रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी; गरीब पिता ने मांगी आर्थिक मदद ये भी पढ़ें  खतौली में स्कूल जा रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी; गरीब पिता ने मांगी आर्थिक मदद

पाँच लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर प्रताड़ना

तहरीर के अनुसार विवाहिता का पति राकिब, ससुर वकील, सास बस्सो, जेठ गुलजार, अबरार व जुल्फा, जेठानियां शहजी और जैनब, ननद रेशमा व आसमा तथा साबिर पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता से मायके से पांच लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। पिता ने आरोप लगाया कि विवाहिता को कई बार भूखा-प्यासा रखा गया और कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा,  मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी  ये भी पढ़ें  भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

एक सितंबर को मारपीट के बाद फांसी लगाने का प्रयास

बसरुद्दीन के मुताबिक, 1 सितंबर की सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर तरन्नुम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बाद में उसे जान से मारने की नीयत से उसके गले में पड़ी चुन्नी से फांसी लगाने का प्रयास किया गया। तहरीर में बताया गया कि विवाहिता ने चीख-पुकार की। आवाज सुनकर आसपास के लोगों को मौके पर आता देखकर आरोपी उसे गंभीर हालत में छोड़कर वहां से चले गए। मारपीट के दौरान विवाहिता के सिर में भी गंभीर चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर गई। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग तत्काल दभेड़ी पहुंचे और विवाहिता को बेहोशी की हालत में बुढ़ाना अस्पताल में भर्ती कराया।

मुजफ्फरनगर: ककरौली थाने पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा, औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: ककरौली थाने पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा, औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

मेरठ मेडिकल में उपचार और मुकदमा दर्ज

विवाहिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पिता के अनुसार, तरन्नुम के सिर में गंभीर चोट के साथ हाथ और पैर की हड्डियों में भी फ्रैक्चर हुआ है। उसका उपचार मेरठ मेडिकल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विवाहिता के उपचार में व्यस्त रहने के बाद पिता बसरुद्दीन ने 3 सितंबर 2026 को थाना बुढ़ाना पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राकिब सहित ससुराल पक्ष के 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपों की पुष्टि के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | मुज़फ्फरनगर डिजिटल प्रभारी। रॉयल बुलेटिन  Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

शिक्षकों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग पर मांगे टिप्स, बच्चों की 'रिपोर्टिंग स्किल्स' पर भी ली चुटकी

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि शिक्षक दिवस समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की   प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
शिक्षकों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग पर मांगे टिप्स, बच्चों की 'रिपोर्टिंग स्किल्स' पर भी ली चुटकी

सहारनपुर : मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर नेताओं की प्रतिक्रिया, इकरा हसन बोलीं- हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को शनिवार को भारी पुलिस बल और 6 बुलडोजर लगाकर ढहा दिया गया। जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर नेताओं की प्रतिक्रिया, इकरा हसन बोलीं- हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती

हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर की 'गंगा काउंटी' कॉलोनी पर संकट, वन विभाग ने गेट पर चस्पा किया नोटिस; करोड़ों का निवेश खतरे में

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर ( उत्तर प्रदेश)। हापुड़ जिले से इस वक्त की एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर की 'गंगा काउंटी' कॉलोनी पर संकट, वन विभाग ने गेट पर चस्पा किया नोटिस; करोड़ों का निवेश खतरे में

हापुड़ में किसानों की बड़ी हुंकार! 30 साल के गन्ना ब्याज का हिसाब मांगने पर अड़े, महापंचायत में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हापुड़ (उत्तर प्रदेश ) हापुड़ की नई मंडी स्थित जिला गन्ना अधिकारी (DCO) कार्यालय पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में किसानों की बड़ी हुंकार! 30 साल के गन्ना ब्याज का हिसाब मांगने पर अड़े, महापंचायत में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ट्रंप के मेल-इन वोटिंग बैन पर अमेरिकी अदालत की रोक: जज इंदिरा तलवानी बोलीं- 'मामला काल्पनिक नहीं, अधिकारों पर खतरा'

  वॉशिंगटन। अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनावों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और अदालत के बीच टकराव बढ़ता   यह...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ट्रंप के मेल-इन वोटिंग बैन पर अमेरिकी अदालत की रोक: जज इंदिरा तलवानी बोलीं- 'मामला काल्पनिक नहीं, अधिकारों पर खतरा'

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर नेताओं की प्रतिक्रिया, इकरा हसन बोलीं- हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को शनिवार को भारी पुलिस बल और 6 बुलडोजर लगाकर ढहा दिया गया। जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर नेताओं की प्रतिक्रिया, इकरा हसन बोलीं- हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती

हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर की 'गंगा काउंटी' कॉलोनी पर संकट, वन विभाग ने गेट पर चस्पा किया नोटिस; करोड़ों का निवेश खतरे में

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर ( उत्तर प्रदेश)। हापुड़ जिले से इस वक्त की एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर की 'गंगा काउंटी' कॉलोनी पर संकट, वन विभाग ने गेट पर चस्पा किया नोटिस; करोड़ों का निवेश खतरे में

हापुड़ में किसानों की बड़ी हुंकार! 30 साल के गन्ना ब्याज का हिसाब मांगने पर अड़े, महापंचायत में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हापुड़ (उत्तर प्रदेश ) हापुड़ की नई मंडी स्थित जिला गन्ना अधिकारी (DCO) कार्यालय पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में किसानों की बड़ी हुंकार! 30 साल के गन्ना ब्याज का हिसाब मांगने पर अड़े, महापंचायत में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर गरजा बुलडोजर, तड़के शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, इकरा हसन अरेस्ट

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित दशकों पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर गरजा बुलडोजर, तड़के शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, इकरा हसन अरेस्ट

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग