शिक्षकों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग पर मांगे टिप्स, बच्चों की 'रिपोर्टिंग स्किल्स' पर भी ली चुटकी

On

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि शिक्षक दिवस समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का दिन है। उन्होंने यह भी कहा कि यह डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड' (राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार) विजेताओं के साथ मुलाकात की झलकियां भी साझा की।

 

UCC लागू होने के बाद निकाह पर बड़ा बदलाव, दूसरे निकाह पर रोक, मौलवी भी नहीं पढ़ा सकेंगे निकाह ये भी पढ़ें  UCC लागू होने के बाद निकाह पर बड़ा बदलाव, दूसरे निकाह पर रोक, मौलवी भी नहीं पढ़ा सकेंगे निकाह

OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार की याचिका पर रोक लगाने से इनकार ये भी पढ़ें  OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार की याचिका पर रोक लगाने से इनकार

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "शिक्षक दिवस हमारे समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का दिन है। यह डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने का दिन भी है। कल जब नेशनल टीचर्स अवॉर्ड्स के विजेताओं को 7, एलकेएम (लोक कल्याण मार्ग) बुलाया गया, तो क्या हुआ, देखिए।" पीएम मोदी से संवाद करते समय एक महिला अध्यापिका ने बताया कि वह बच्चों को नवाचारी तरीके से साक्षात्कार लेना सिखा रही हैं।

राजपूत स्त्रियों के ‘जौहर’ पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी, बीजेपी और हिंदू संगठनों में दिया करारा जवाब, इंस्टाग्राम पर दी सफाई ये भी पढ़ें  राजपूत स्त्रियों के ‘जौहर’ पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी, बीजेपी और हिंदू संगठनों में दिया करारा जवाब, इंस्टाग्राम पर दी सफाई

 

इस पर प्रधानमंत्री ने पूछा कि बच्चे घर जाकर मम्मी-पापा का भी इंटरव्यू करते होंगे? पीएम मोदी की इस बात पर महिला टीचर ने 'हां' में जवाब दिया। फिर पीएम मोदी ने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता से पूछते होंगे कि खाना क्यों पकाया? ऐसा क्यों पकाया? यह निर्णय किसने किया था? बजट कितना खर्च किया था? इस पर महिला अध्यापिका ने कहा कि मेरे स्कूल के सारे बच्चे रिपोर्टर ही बनना चाहते हैं! एक अन्य महिला शिक्षक ने पीएम मोदी को बताया कि वह बच्चों को केमिस्ट्री पढ़ाने के साथ एनवायरमेंट एजुकेशन भी पढ़ाती हूं।

 

मैं बच्चों को कॉन्फिडेंस के साथ पब्लिक स्पीकिंग के लिए भी मेंटर करती हैं और उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया है। इस पर प्रधानमंत्री ने पूछा, "आप बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं। अगर मैं आपका विद्यार्थी हूं और एक अच्छा वक्ता बनना चाहता हूं, तो मुझे क्या करना चाहिए? कोई टिप्स दीजिए।" जवाब में शिक्षिका ने कहा, "आपको कॉन्फिडेंस में रहना चाहिए।" इस पर प्रधानमंत्री और शिक्षिका दोनों हंस पड़े।

 

शिक्षिका ने कहा, "सर, आपका ऑरा देखकर मुझे थोड़ा डाउट हो गया।" इस पर पीएम मोदी ने कहा कि यानी मतलब आपको पब्लिक स्पीकर बनना है तो ऑरा नहीं होना चाहिए। महिला टीचर ने कहा कि होना चाहिए। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि फिर तो लोग सुनेंगे ही नहीं, औरा (आभा) ही देखते रहेंगे। महिला टीचर ने कहा कि आपको देखते ही रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हो सकता है कि कोई बच्चा शिक्षा में ठीक नहीं होगा।

 

लेकिन परमात्मा ने हर एक को कोई न कोई ताकत दी है। उसके टैलेंट पहचानने के लिए कोई कोशिश करते हैं आप टीचर लोग? इस पर एक महिला टीचर ने कहा, "बहुत सारी कोशिश करते हैं, असल में वही हमारी कोशिश होती है, क्योंकि मेरा मानना है कि हमारे विद्यालय या हमारी कक्षा में जितने बच्चे हैं, उन सभी में अलग-अलग खूबी है। अलग-अलग टैलेंट है, अलग-अलग चैलेंज है और एक शिक्षक के नाते मैं उन सारे टैलेंट्स की पहचान करती हूं।"

 

एक पुरुष अध्यापक ने कहा, "आपने (पीएम मोदी) एकलव्य खोल कर एक स्कूल नहीं बनाया, बल्कि लगभग मेरे हिसाब से कई परिवारों को जोड़ा हैं। ऐसे लोगों को जोड़ा जो फर्सट जनरेशन लर्नर हैं, जिन्होंने कभी स्कूल नहीं देखे। उनके बच्चे आज हमारे यहां से एनआईटी, आईआईटी का सपना देख रहे हैं। मेडिकल क्वालीफाई कर रहे हैं।" महिला अध्यापिका ने कहा, "शोध का विषय ब्रेस्ट कैंसर रहा है। ब्रेस्ट कैंसर आज भी एक ऐसा विषय है जिसमें महिलाएं बात करने से बहुत हिचकती हैं। कुछ चीजें हमारी क्षमता में है जो हम कर सकते हैं, जैसे कि प्राइमरी स्क्रीनिंग या कुछ ऐसी बातें उनको बताना कि वह ब्रेस्ट कैंसर को पहचान सकें और डॉक्टर की सलाह की जरूरत है।

 

मैं इन विषयों पर काम करती हूं।" इस पर पीएम मोदी ने कहा, "आप इसी विषय में काम कर रही हैं तो मैं काशी का सांसद हूं। मैंने वहां ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस अभियान शुरू किया है। मुझे खुशी है कि महिलाएं सामने से आकर अपना चेकअप कराती हैं, पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। दूसरे एक अच्छा अनुभव आया। अभी तो एक दिन में अधिकतम लोगों की जांच करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने रजिस्टर किया।" प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "एक विषय है स्क्रीन टाइम, जो अब एक तरह का एडिक्शन बन गया है। मेरे मन में एक विचार आता है, अगर बच्चा खेलकूद में ज्यादा रुचि लेने लगे, मैदान में खेलने लगे, तो वह धीरे-धीरे इस एडिक्शन से बाहर आ सकता है।

 

हमें बच्चों को ज्यादा से ज्यादा क्रिएटिविटी से जोड़ना चाहिए और ऐसे कार्यक्रमों को आदत बनाना चाहिए।" प्रधानमंत्री ने कहा, "अब जैसे ड्रग्स का मामला है। कई बार पता ही नहीं चलता कि क्या हो रहा है, कोई आकर कुछ दे जाता है। क्या इस बारे में शिक्षकों में लगातार जागरूकता है? क्या कोई बारीकी से यह ऑब्जर्व कर रहा है कि किसी बच्चे के व्यवहार में बदलाव तो नहीं आ रहा? मैं पूरे शिक्षा जगत से कहना चाहता हूं कि हमें किताबों और सिलेबस से बाहर निकलकर बच्चों की जिंदगी में झांकना होगा। बचपन को मरने नहीं देना है, और बचपन को बनाए रखने का सबसे बड़ा काम शिक्षक ही कर सकता है।" 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: जंगल में घास लेने गई 19 साल की युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव में जंगल में चारा लेने गई 19 वर्षीय युवती से गांव के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जंगल में घास लेने गई 19 साल की युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कोतवाली के सामने देर रात ई-रिक्शा में लगी भयंकर आग, बैटरियां जलकर खाक

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में शुक्रवार देर रात कोतवाली के सामने खड़े ई-रिक्शा में अचानक भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कोतवाली के सामने देर रात ई-रिक्शा में लगी भयंकर आग, बैटरियां जलकर खाक

कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, 2027 से बदलेंगे सेफ्टी के कायदे, 5-स्टार रेटिंग के लिए कारों को पास करनी होगी अग्निपरीक्षा

भारत की सड़कों पर चलने वाली कारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव आने वाला है। केंद्र सरकार भारत NCAP...
ऑटोमोबाइल 
कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, 2027 से बदलेंगे सेफ्टी के कायदे, 5-स्टार रेटिंग के लिए कारों को पास करनी होगी अग्निपरीक्षा

शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन: जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ, सही विधि और सावधानियां

नई दिल्ली। व्यस्त दिनचर्या और तनाव के कारण रीढ़ की हड्डी और पाचन संबंधित समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन: जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ, सही विधि और सावधानियां

मुजफ्फरनगर में शिक्षक दिवस समारोह: राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान-मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षक दिवस समारोह: राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान-मीनाक्षी स्वरूप

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में टला बड़ा हादसा! पेट्रोलियम टैंकर मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे, रेलवे में मचा हड़कंप

बिजनौर। नजीबाबाद के आदर्श नगर क्षेत्र स्थित पेट्रोलियम डिपो के निकट शुक्रवार शाम पेट्रोलियम पदार्थ लेकर मुरादाबाद की ओर जा...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में टला बड़ा हादसा! पेट्रोलियम टैंकर मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे, रेलवे में मचा हड़कंप

"मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तुरंत रोके सरकार!" बसपा प्रमुख मायावती ने साधा निशाना; बोलीं— 'धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ना बंद करे प्रशासन

  लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में मस्जिदों समेत अन्य धार्मिक स्थलों को   मायावती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
"मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तुरंत रोके सरकार!"  बसपा प्रमुख मायावती ने साधा निशाना; बोलीं— 'धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ना बंद करे प्रशासन

हापुड़ में बाइक टकराने पर बवाल! दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग, 5 आरोपी गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद

हापुड़ (उत्तर प्रदेश ):-हापुड़ नगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कल  ग्राम बदनौली में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में बाइक टकराने पर बवाल! दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग, 5 आरोपी गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद

एटा में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवार 6 लोगों को रौंदा, मासूम समेत 2 की दर्दनाक मौत, 4 घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। थाना...
उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
एटा में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवार 6 लोगों को रौंदा, मासूम समेत 2 की दर्दनाक मौत, 4 घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग