शामली में बुजुर्ग मां पर टूटा बेटे-बहू का कहर! सरिया और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, SP से लगाई गुहार
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे और बहू पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता पाली देवी ने बताया कि उसका बेटा टीटू और उसकी पत्नी ममता आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोप है कि परिवार के लोगों ने कई बार दोनों को समझाया, लेकिन उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें शामली: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर EVM-VVPAT की एफएलसी प्रक्रिया शुरू, नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षणआपको बता दें 4 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे पाली देवी अपने बेटे अर्जुन के साथ घर की दीवार निकाल रही थी। इसी दौरान टीटू और उसकी पत्नी ममता ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने घर से सरिया और धारदार हथियार लाकर मारपीट शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें शामली: एससी-एसटी परिवारों के इलाज के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ाई मदद, अब 5 लाख आय वाले भी होंगे पात्रपीड़िता का आरोप है कि बीच-बचाव करने के दौरान टीटू ने सरिया उसके सिर में मार दिया और धारदार नुकीली वस्तु से चेहरे पर वार किया, जिससे उसके होंठ पर चोट लगी। वहीं, ममता पर ईंट से मारने तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर डंडे से चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कराया।
ये भी पढ़ें शामली में कलयुगी बहू ने सास के सिर में डंडा मारकर किया घायल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहारपाली देवी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने कोतवाली शामली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए एसपी से गुहार लगाई है। उसने सरकारी अस्पताल शामली में चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत पत्र का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां