शामली में बंद स्कूल के बाहर सपाइयों की हुंकार! ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान में बच्चों को बांटी किताबें-पेंसिल, सरकार पर निशाना
मामला थाना गढ़ी पुख्ता क्षेत्र के गांव ताना का है। सपा नेताओं के मुताबिक गांव का प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 करीब एक वर्ष से बंद पड़ा है। शिक्षक दिवस के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गांव ताना पहुंचे।
ये भी पढ़ें शामली में नहर पटरी पर पेड़ों की कटाई पर विवाद: 1200 से अधिक शीशम के पेड़ों पर चला आरा, उठ रहे सवालसपा कार्यकर्ताओं ने बंद पड़े विद्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान बच्चों को किताबें और पेंसिल वितरित की गईं। पार्टी नेताओं ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरकारी विद्यालयों की स्थिति और बच्चों की शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चला रहे हैं।
सरकारी स्कूल बंद करने का लगाया आरोप
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में करीब 26 हजार सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को साजिश के तहत बंद कर दिया गया है। उनका कहना था कि सरकारी स्कूलों के बंद होने का सीधा असर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। सपाइयों ने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी विद्यालयों को मजबूत करने के बजाय निजी स्कूलों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है।
सपा नेताओं ने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों के लिए सरकारी स्कूल शिक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यदि विद्यालय बंद होंगे तो ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों के सामने पढ़ाई जारी रखने की चुनौती खड़ी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बच्चों के शिक्षा के अधिकार को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी।
धर्म के नाम पर बांटने का भी लगाया आरोप
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि यदि गरीबों के बच्चे शिक्षित होंगे तो उन्हें धर्म के नाम पर बांटना आसान नहीं होगा। सपाइयों ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना चाहिए। ये आरोप सपा नेताओं की ओर से लगाए गए।
इसके अलावा सपा नेताओं ने गांव-गांव में शराब के ठेके खोले जाने का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप था कि शराब की बढ़ती उपलब्धता के कारण युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
स्कूल दोबारा शुरू कराने का दावा
सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह समेत अन्य नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों से शिक्षा का अधिकार नहीं छिनने देगी। पार्टी बच्चों की शिक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि बंद पड़े सरकारी विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने और सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।
सपा नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद किए गए सरकारी स्कूलों को पुनः शुरू कराया जाएगा और बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकारी स्कूलों को बचाने और बच्चों की शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां