नेशनल चीज लवर्स डे: गुणों से भरपूर पनीर, शरीर को रखता है कई खतरनाक बीमारियों से दूर
मुंबई। हर साल 20 जनवरी को नेशनल चीज लवर्स डे मनाया जाता है। यह दिन उन सभी लोगों के लिए खास है, जिन्हें चीज और पनीर काफी पसंद हैं। बदलती जीवनशैली, फिटनेस को लेकर बढ़ती जागरूकता और प्रोटीन आधारित डाइट की लोकप्रियता ने पनीर को खास पहचान दिलाई है। खासतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए पनीर आज प्रोटीन का एक भरोसेमंद स्रोत बन चुका है। यही वजह है कि घर के खाने से लेकर रेस्तरां के मेन्यू तक पनीर की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। पनीर को दूध से तैयार किया जाता है और इसमें दूध के लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। ये तत्व हड्डियों के निर्माण और उनकी मजबूती बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित पनीर का सेवन हड्डियों को कमजोर होने से रोकता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन डी कैल्शियम को शरीर में अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे हड्डियों और दांतों की सेहत बनी रहती है। पनीर में मौजूद सेलेनियम एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करता है, जो सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और जल्दी बुढ़ापा लाते हैं। सेलेनियम की वजह से हमारी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। इसके साथ ही, विटामिन ए और ई हमारी त्वचा और आंखों की सेहत में योगदान देते हैं और शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, पनीर का नियमित सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है, बशर्ते इसे संतुलित मात्रा में खाया जाए।
पनीर लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करता है और ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे दिनभर शरीर सक्रिय और तंदुरुस्त रहता है। इसके अलावा पनीर में लैक्टोज कम होने की वजह से यह पाचन के लिए भी लाभकारी माना जाता है। हालांकि, पनीर का सेवन करते समय कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। यदि पनीर कच्चा हो या बनाने में इस्तेमाल हुआ दूध पाश्चराइज्ड न हो, तो बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, अगर पनीर बनाने में होल मिल्क का इस्तेमाल किया गया हो तो कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए पनीर का सेवन संतुलित मात्रा में करना स्वास्थ्य के लिए सबसे सुरक्षित तरीका है। नेशनल चीज लवर्स डे हमें यह याद दिलाता है कि पनीर और चीज हमारे भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
