पथरी से राहत दिलाने में मदद करता है सर्पासन, ऐसे करता है काम

On
रविता ढांगे Picture

नई दिल्ली। डिजिटल दुनिया में मोबाइल, लैपटॉप और लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहने की आदत ने हमारी दिनचर्या को सुस्त बना दिया है। नतीजा यह है कि शरीर के अंदरूनी अंग ठीक से काम नहीं कर पाते, मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और कई बीमारियां जन्म लेने लगती हैं।

इन्हीं समस्याओं में एक बड़ी परेशानी है किडनी से जुड़ी दिक्कतें, खासकर पथरी की। गलत खान-पान, कम पानी पीना और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण आज कम उम्र के लोग भी पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं। जब किडनी में पथरी होती है, तो शरीर के अंदर जमा गंदगी बाहर नहीं निकल पाती। इससे तेज दर्द, जलन और कई बार संक्रमण तक हो जाता है। आमतौर पर लोग दवाइयों या ऑपरेशन का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर समय रहते जीवनशैली सुधारी जाए, तो इस परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है। योग इसी दिशा में एक सरल और प्राकृतिक उपाय है। योग शरीर को बिना नुकसान पहुंचाए अंदर से मजबूत करता है।

और पढ़ें सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर

इन्हीं योगासनों में एक प्रभावी आसन है सर्पासन, जिसे भुजंगासन या कोबरा पोज भी कहा जाता है। सर्पासन दिखने में जितना आसान है, असर में उतना ही गहरा है। यह आसन शरीर के निचले हिस्से, खासकर पेट और कमर के आसपास के अंगों पर सीधा प्रभाव डालता है। जब हम सर्पासन करते हैं, तो पेट के बल लेटकर शरीर को ऊपर उठाया जाता है। इस दौरान पेट, कमर और रीढ़ की हड्डी पर हल्का दबाव पड़ता है। यही दबाव किडनी के लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे किडनी के आसपास की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और वहां जमा विषैले तत्व धीरे-धीरे बाहर निकलने की प्रक्रिया तेज होती है। पथरी बनने की एक बड़ी वजह यह भी है कि किडनी ठीक से साफ नहीं हो पाती। सर्पासन करने से शरीर के अंदर रक्त संचार बेहतर होता है। जब खून का बहाव तेज और सही दिशा में होता है, तो किडनी को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इससे किडनी अपनी सफाई का काम अच्छे से कर पाती है। नियमित अभ्यास से छोटी पथरी धीरे-धीरे टूटकर पेशाब के रास्ते बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।

और पढ़ें योग करने से पहले जान लें ये 10 नियम, नहीं तो फायदा रह जाएगा आधा

यही वजह है कि योग विशेषज्ञ पथरी के शुरुआती चरण में सर्पासन को काफी उपयोगी मानते हैं। सिर्फ पथरी ही नहीं, सर्पासन रीढ़ की हड्डी को भी मजबूती देता है। आजकल कमर और पीठ दर्द आम समस्या बन गई है। इस आसन से पीठ की मांसपेशियां खिंचती हैं और उनमें लचीलापन आता है। इससे रीढ़ सीधी और मजबूत बनती है। मजबूत रीढ़ का सीधा असर शरीर के बाकी अंगों पर भी पड़ता है। मानसिक तनाव भी कई बीमारियों की जड़ होता है। जब शरीर में दर्द या कोई अंदरूनी समस्या होती है, तो मन भी बेचैन रहता है। सर्पासन करते समय गहरी सांस ली जाती है, जिससे फेफड़े अच्छे से काम करते हैं और दिमाग तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है। इससे मन शांत होता है और तनाव कम होने लगता है। सर्पासन त्वचा और चेहरे के लिए भी लाभकारी माना जाता है। जब शरीर में रक्त संचार सही होता है, तो उसका असर चेहरे पर भी दिखता है।

और पढ़ें लंबे समय तक बैठने से पीठ दर्द और अकड़न की समस्या? 'छोटा ब्रेक' देगा बड़ी राहत

चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है और शरीर में ताजगी महसूस होती है। यही नहीं, यह आसन पाचन तंत्र को भी सक्रिय करता है, जिससे पेट साफ रहता है और शरीर में गंदगी जमा नहीं हो पाती। सर्पासन करने की विधि भी बहुत सरल है। पेट के बल लेटकर हथेलियों को छाती के पास रखें, फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए शरीर को ऊपर उठाएं। सिर को पीछे की ओर ले जाकर ऊपर देखें और कुछ देर इसी स्थिति में रहें। फिर आराम से वापस मुद्रा में आ जाएं। इसे रोजाना कुछ मिनट करने से शरीर में बड़ा बदलाव महसूस किया जा सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने इलाके को दहला दिया। जमीन विवाद को लेकर दो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में राज्य कर विभाग, मेरठ द्वारा "व्यापारी संवाद कार्यकम" का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

गाजियाबाद में कश्यप समाज ने सोनू कश्यप हत्याकांड पर न्याय की मांग को लेकर निकाली कैंडल मार्च

गाजियाबाद। कश्यप समाज द्वारा मेरठ के ज्वालागढ़ में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में एक कैंडल मार्च निकाला गया।...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में कश्यप समाज ने सोनू कश्यप हत्याकांड पर न्याय की मांग को लेकर निकाली कैंडल मार्च

गाजियाबाद में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक...'ये भाजपा है जनाब! यहां मंच पर बैठने वाला ताली बजाने वालों में भी हो सकता है, पंक्ति में बैठा कल हमारी जगह ले सकता है'

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक रविवार को गाजियाबाद दौरे पर रहे। इस अवसर पर कविनगर स्थित...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक...'ये भाजपा है जनाब! यहां मंच पर बैठने वाला ताली बजाने वालों में भी हो सकता है, पंक्ति में बैठा कल हमारी जगह ले सकता है'

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का शव बरामद,बढ़ी सांप्रदायिक तनाव की आशंका

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जगन्नाथ विश्वविद्यालय (जबी) के एक पूर्व छात्र का शव बरामद किया गया है। मृतक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का शव बरामद,बढ़ी सांप्रदायिक तनाव की आशंका

उत्तर प्रदेश

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने इलाके को दहला दिया। जमीन विवाद को लेकर दो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में राज्य कर विभाग, मेरठ द्वारा "व्यापारी संवाद कार्यकम" का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य का अन्न-जल त्याग धरना! पुलिस पर गंभीर आरोप

प्रयागराज। जिले के माघ मेले में बड़ा विवाद छा गया है। कल संगम में स्नान से रोके जाने के विरोध...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य का अन्न-जल त्याग धरना! पुलिस पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश