नोएडा सेक्टर-150 में इंजीनियर की डूबने से मौत पर नोएडा प्राधिकरण ने कर्मचारियों पर की सख्त कार्रवाई

On
अर्चना सिंह Picture

 

नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-150 स्थित एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में डूबकर इंजीनियर की हुई मौत के मामले में नोएडा प्राधिकरण ने दंडात्मक कार्रवाई की है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम ने इस घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। देर रात सीईओ द्वारा जानकारी साझा की गई। प्राधिकरण सीईओ द्वारा सेक्टर-150 क्षेत्र के आसपास यातायात और संबंधित कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही नोएडा ट्रैफिक सेल विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर नवीन कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।


इसके अतिरिक्त लोकेश ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि लोटस बिल्डर के आवंटन एवं निर्माण कार्य से जुड़ी पूरी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सुरक्षा मानकों के पालन में कहां-कहां चूक हुई। सीईओ लोकेश ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माणाधीन परियोजनाओं का पुनः निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इस कार्रवाई के बाद प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि लापरवाही के मामलों में जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें नोएडा: अनियंत्रित कार पानी से भरे बेसमेंट के गड्ढे में गिरी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने इलाके को दहला दिया। जमीन विवाद को लेकर दो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में राज्य कर विभाग, मेरठ द्वारा "व्यापारी संवाद कार्यकम" का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

गाजियाबाद में कश्यप समाज ने सोनू कश्यप हत्याकांड पर न्याय की मांग को लेकर निकाली कैंडल मार्च

गाजियाबाद। कश्यप समाज द्वारा मेरठ के ज्वालागढ़ में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में एक कैंडल मार्च निकाला गया।...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में कश्यप समाज ने सोनू कश्यप हत्याकांड पर न्याय की मांग को लेकर निकाली कैंडल मार्च

गाजियाबाद में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक...'ये भाजपा है जनाब! यहां मंच पर बैठने वाला ताली बजाने वालों में भी हो सकता है, पंक्ति में बैठा कल हमारी जगह ले सकता है'

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक रविवार को गाजियाबाद दौरे पर रहे। इस अवसर पर कविनगर स्थित...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक...'ये भाजपा है जनाब! यहां मंच पर बैठने वाला ताली बजाने वालों में भी हो सकता है, पंक्ति में बैठा कल हमारी जगह ले सकता है'

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का शव बरामद,बढ़ी सांप्रदायिक तनाव की आशंका

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जगन्नाथ विश्वविद्यालय (जबी) के एक पूर्व छात्र का शव बरामद किया गया है। मृतक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का शव बरामद,बढ़ी सांप्रदायिक तनाव की आशंका

उत्तर प्रदेश

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने इलाके को दहला दिया। जमीन विवाद को लेकर दो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में राज्य कर विभाग, मेरठ द्वारा "व्यापारी संवाद कार्यकम" का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य का अन्न-जल त्याग धरना! पुलिस पर गंभीर आरोप

प्रयागराज। जिले के माघ मेले में बड़ा विवाद छा गया है। कल संगम में स्नान से रोके जाने के विरोध...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य का अन्न-जल त्याग धरना! पुलिस पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश