मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में राज्य कर विभाग, मेरठ द्वारा "व्यापारी संवाद कार्यकम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के पश्चात अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों यथा-पंजीयन, रिटर्न दाखिला समाधान योजना, जीएसटी-2.0, टीडीएस एवं टीसीएस से सम्बन्धित प्रावधान, ईंट भट्टा व्यापार से सम्बन्धित प्रावधान, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के प्रावधानों पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया गया।
व्यापारी संवाद कार्यक्रम के अग्रिम चरण का आयोजन दि० 28 जनवरी 2026 को किया जायेगा। कार्यक्रम में अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर मेरठ जोन मेरठ हरीराम, अपर आयुक्त ग्रेड-2 (वि०अनु०शा०) सुशील कुमार सिंह एवं नोडल अधिकारी श्री अरविन्द कुमार बालियान संयुक्त आयुक्त राज्य कर मुख्यालय लखनऊ, विभिन्न व्यापार मण्डल से सम्बन्धित व्यापारीगण, उद्योग जगत से सम्बन्धित उद्यमी, अधिवक्तागण चार्टेड अकाउंटेंट, स्टेकहोल्डर्स, राज्य कर विभाग मेरठ के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
