गंगा में दिखा विशालकाय घड़ियाल! स्नान कर रहे ग्रामीणों में मची दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जिगना थाना क्षेत्र के काशीसरपति गांव में गंगा स्नान कर रहे ग्रामीणों के लिए आज सुबह दिल दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला। स्नान कर रहे लोगों ने अचानक नदी में विशाल घड़ियाल तैरते हुए देखा।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घड़ियाल को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, घड़ियाल को कोई चोट या नुकसान नहीं था। इसे गंगा नदी के गहरे और सुरक्षित हिस्से में छोड़ दिया गया।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी में स्नान करते समय सतर्क रहें और किसी भी वन्य जीव को देखकर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
घड़ियाल के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन इस घटना ने गंगा किनारे रहने वाले लोगों को एक बार फिर सतर्क कर दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
