मुरादाबाद: आशा वर्कर ने युवक पर बहाने से बुलाकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाली आशा वर्कर को रामपुर के युवक ने बहाने से अपने किराये के मकान में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने उसे ब्लैकमेल किया और 3.85 लाख रुपये भी हड़प लिए। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर शनिवार को आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह गर्भवती महिलाओं को लेकर मूंढापांडे सीएचसी में जाती है। वहां उसकी मुलाकात रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के परसुपुरा निवासी मो. हसन से हो गई थी। आरोपित ने आशा वर्कर से बताया कि वह गरीब लड़कियों की शादी में सरकार से अनुदान दिलाने का काम करता है। आरोपित ने पीड़िता से कहा कि वह उसकी नौकरी दिल्ली में लगवा देगा। आरोपित ने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ा लीं। 16 दिसंबर 2022 को मो. हसन ने कॉल कर उसे कटघर क्षेत्र के एकता विहार कॉलोनी में बुला लिया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने यहां उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस बहाने आरोपित ने पीड़िता से 3.85 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद भी आरोपित ने वीडियो डिलीट नहीं किया। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां