स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 21 की मौत, 30 की हालत गंभीर

On
रविता ढांगे Picture

मैड्रिड। स्पेन के दक्षिणी हिस्से में स्थित कॉर्डोबा शहर के पास एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने सोमवार को बताया कि इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 70 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 30 की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मलागा से मैड्रिड जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन, जिसमें कुल 317 यात्री सवार थे, कॉर्डोबा से लगभग 20 किलोमीटर दूर अदामुज इलाके के पास अज्ञात कारणों से पटरी से उतर गई। पटरी से उतरने के बाद यह ट्रेन पास की लाइन पर आ रही दूसरी हाई-स्पीड ट्रेन से टकरा गई, जो मैड्रिड से हुएल्वा की ओर जा रही थी। इस टक्कर से दूसरी ट्रेन के डिब्बे भी पटरी से उतर गए। मंत्री पुएंते ने इस हादसे को भयानक बताया और कहा कि मलागा-मैड्रिड ट्रेन के आखिरी दो डिब्बे सामने से आ रही ट्रेन के पहले दो डिब्बों से टकरा गए, जिससे दोनों ट्रेनों को भारी नुकसान हुआ। घटना की खबर मिलते ही अंडालूसिया क्षेत्र की आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया और मामूली रूप से घायल यात्रियों को पास के एक केंद्र तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

और पढ़ें फिरोजाबाद में बड़ा हादसा: अस्पताल में थे माता-पिता, घर पर खाना बना रहे चार मासूम भाई-बहन सिलेंडर की आग में झुलसे

राहत और बचाव कार्य में स्पेन की सैन्य आपातकालीन इकाई को भी लगाया गया। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि यह देश के लिए बेहद दर्दनाक रात है। स्पेन के शाही परिवार ने भी शोक संदेश जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रभावित रेल मार्गों पर सेवाएं कम से कम मंगलवार तक बंद रहेंगी। रेलवे कंपनी एडिफ ने मैड्रिड के आटोचा स्टेशन, मलागा और हुएल्वा में यात्रियों के परिजनों के लिए जानकारी केंद्र और एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। बता दें कि स्पेन का सबसे बड़ा रेल हादसा जुलाई 2013 में हुआ था, जब अत्यधिक रफ्तार के कारण एक ट्रेन के पटरी से उतरने से 79 लोगों की मौत हो गई थी।

और पढ़ें सोनू कश्यप हत्याकांड: मेरठ में कश्यप समाज का शक्ति प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुई कमिश्नरी, बैरिकेडिंग तोड़ पार्क पर किया कब्जा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने इलाके को दहला दिया। जमीन विवाद को लेकर दो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में राज्य कर विभाग, मेरठ द्वारा "व्यापारी संवाद कार्यकम" का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

गाजियाबाद में कश्यप समाज ने सोनू कश्यप हत्याकांड पर न्याय की मांग को लेकर निकाली कैंडल मार्च

गाजियाबाद। कश्यप समाज द्वारा मेरठ के ज्वालागढ़ में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में एक कैंडल मार्च निकाला गया।...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में कश्यप समाज ने सोनू कश्यप हत्याकांड पर न्याय की मांग को लेकर निकाली कैंडल मार्च

गाजियाबाद में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक...'ये भाजपा है जनाब! यहां मंच पर बैठने वाला ताली बजाने वालों में भी हो सकता है, पंक्ति में बैठा कल हमारी जगह ले सकता है'

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक रविवार को गाजियाबाद दौरे पर रहे। इस अवसर पर कविनगर स्थित...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक...'ये भाजपा है जनाब! यहां मंच पर बैठने वाला ताली बजाने वालों में भी हो सकता है, पंक्ति में बैठा कल हमारी जगह ले सकता है'

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का शव बरामद,बढ़ी सांप्रदायिक तनाव की आशंका

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जगन्नाथ विश्वविद्यालय (जबी) के एक पूर्व छात्र का शव बरामद किया गया है। मृतक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का शव बरामद,बढ़ी सांप्रदायिक तनाव की आशंका

उत्तर प्रदेश

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने इलाके को दहला दिया। जमीन विवाद को लेकर दो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में राज्य कर विभाग, मेरठ द्वारा "व्यापारी संवाद कार्यकम" का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य का अन्न-जल त्याग धरना! पुलिस पर गंभीर आरोप

प्रयागराज। जिले के माघ मेले में बड़ा विवाद छा गया है। कल संगम में स्नान से रोके जाने के विरोध...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य का अन्न-जल त्याग धरना! पुलिस पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश