प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य का अन्न-जल त्याग धरना! पुलिस पर गंभीर आरोप
प्रयागराज। जिले के माघ मेले में बड़ा विवाद छा गया है। कल संगम में स्नान से रोके जाने के विरोध में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज अपने शिविर में धरने पर बैठ गए। वे कह रहे हैं कि पुलिस-प्रशासन जब तक सम्मान के साथ उन्हें लेकर नहीं जाता, तब तक गंगा स्नान नहीं करेंगे। पुलिस द्वारा रथ रोकने पर शिष्य भड़क गए थे, और पुलिस पर शिष्यों को पीटने का भी गंभीर आरोप लगाया जा रहा है।
इस घटना के बाद शंकराचार्य बिना स्नान किए लौट आए थे। आज भी वे माघ मेले में कल से अन्न-जल त्यागकर धरना दे रहे हैं।
(original)
पुलिस कार्रवाई से वे बेहद नाराज हैं। दोपहर 12 बजे शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति का ऐलान हो सकता है। कल पुलिस ने रथ को आगे बढ़ने से रोक दिया था, जिससे यह विवाद भड़क गया। क्या प्रशासन शंकराचार्य को सम्मान देगा? पूरा देश टकटकी बांधे देख रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
