पोषक तत्वों से भरपूर केले का छिलका, सेहत के लिए वरदान

On
रविता ढांगे Picture

नई दिल्ली। केला हर घर में रोजाना खाया जाने वाला फल है। यह मीठा, पौष्टिक और तुरंत ऊर्जा देने वाला होता है, लेकिन ज्यादातर लोग केला खाने के बाद उसका छिलका बिना सोचे-समझे कूड़े में डाल देते हैं। अब वैज्ञानिक अध्ययनों से साबित हो चुका है कि यह छिलका बेकार नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है। केले की तरह ही इसके छिलके में भी कई ऐसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की जानकारी के अनुसार, केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं।

ये तत्व शरीर में जमा विषैले पदार्थों को निकालते हैं और कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और कई बीमारियां दूर रहती हैं। रिसर्च में सामने आया कि छिलके में गैलोकैटेचिन नाम का प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह तत्व शरीर को डिटॉक्स करता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। दिलचस्प बात यह है कि छिलके में केले के गूदे से भी ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसके छिलके में फ्लेवोनोइड्स, टैनिन और सैपोनिन जैसे महत्वपूर्ण कंपाउंड्स होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स नामक हानिकारक कणों से मुकाबला करते हैं। फ्री रेडिकल्स शरीर की कोशिकाओं को क्षति पहुंचाकर कैंसर, दिल की बीमारी और समय से पहले बुढ़ापा जैसे रोगों का कारण बनते हैं। इसके अलावा, छिलके में मजबूत एंटीबैक्टीरियल शक्ति होती है। यह ई. कोलाई, साल्मोनेला और स्टेफाइलोकोक्स जैसे खतरनाक बैक्टीरिया को नष्ट करने में सक्षम है।

और पढ़ें बुढ़ापे को दूर भगाने में दवा की तरह काम करती है स्वर्ण भस्म, जान लें सेवन का सही तरीका

ये बैक्टीरिया पेट दर्द, दस्त, बुखार और संक्रमण पैदा करते हैं। साथ ही, यह दांतों और मसूड़ों के संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया पर भी असरदार है। छिलके में गैलिक एसिड, फेरुलिक एसिड और कैटेचिन जैसे तत्व फंगस (फंगल इंफेक्शन) से भी लड़ते हैं। कुछ शोधों में यह भी देखा गया कि छिलके से बने नेचुरल कलर में भी एंटीबैक्टीरियल गुण बने रहते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि छिलका अच्छी तरह धोकर इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे स्मूदी, चाय, बेकिंग, या घरेलू फेस मास्क में भी इस्तेमाल लाभदायी है। अगर कोई एलर्जी हो तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

और पढ़ें ब्राह्मी, शंखपुष्पी और अश्वगंधा का मिश्रण ओवरथिंकिंग से लेकर तनाव तक में देता है राहत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी में अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को बुलाने वाले आदेश भी हुए निरस्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष जाड़े की छुट्टियां तय समय से...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को बुलाने वाले आदेश भी हुए निरस्त

अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के बेटे जयंत शाही का दुखद निधन हो गया। बताया जा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

मेरठ। जिले के चर्चित कपसाड़ अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

यूपी में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, शीतलहर के चलते शासन का बड़ा फैसला

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण बेसिक शिक्षा विभाग ने 1...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, शीतलहर के चलते शासन का बड़ा फैसला

मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए नई मंडी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

उत्तर प्रदेश

श्रवण धाम में गूंजा काव्य का जादू: कुमार विश्वास को सुनने उमड़ा जनसैलाब

अम्बेडकरनगर। जिले के ऐतिहासिक और पावन श्रवण धाम में आज साहित्य, संस्कृति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
श्रवण धाम में गूंजा काव्य का जादू: कुमार विश्वास को सुनने उमड़ा जनसैलाब

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक बैठक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

मेरठ में आवारा गाय के हमले से वृद्धा की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

मेरठ। मेरठ के नगला आर्डर गांव में एक गौवंश ने एक वृद्धा के पेट में सींग घोंप दिया। वृद्धा को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आवारा गाय के हमले से वृद्धा की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश