मुजफ्फरनगर: रामराज क्षेत्र की महिलाओं ने गंदे पानी की बोतलें लेकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। जिले के रामराज क्षेत्र में दर्जनों महिलाओं ने हाथों में गंदे पानी की बोतलें लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पानी की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिकारियों को गंदे पानी की स्थिति दिखाई और अपनी समस्याओं का विवरण एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से सौंपा।
जिलाधिकारी कार्यालय पर मौजूद प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने महिलाओं की शिकायत सुनकर कहा कि ग्राउंड वाटर के नमूने लेकर इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पानी की गुणवत्ता की समस्या का जल्द समाधान निकाला जाएगा।
महिला किरण ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सुरक्षित और स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि गंदे पानी की समस्या को नजरअंदाज न किया जाए और क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
