मुज़फ्फरनगर में हाथ में तमंचा लेकर बाज़ार में रौब गालिब करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर: मीरापुर थाना क्षेत्र के भरे बाज़ार में खुलेआम हाथ में तमंचा लेकर दहशत फैलाने वाले एक सिरफिरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक का बाज़ार में हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
घटना बीते 14 जनवरी की बताई जा रही है। मीरापुर कस्बे के मुख्य बाज़ार में कैफ नाम का युवक हाथ में अवैध तमंचा लेकर घूम रहा था और लोगों पर रौब गालिब करने की कोशिश कर रहा था। युवक की इस हरकत से बाज़ार में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने युवक का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में 12 लाख का कैमरा और गिम्बल चोरी करने वाली शातिर मंडली का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तारसोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी मुज़फ्फरनगर के निर्देश पर मीरापुर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कैफ निवासी मीरापुर के रूप में की। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी कैफ को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया है।
एसएसपी मुज़फ्फरनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक की उम्र लगभग 19-20 वर्ष है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। [फोटो प्रतीकात्मक]
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां