सहारनपुर में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, महिला ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई तहरीर
सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला इलाहिबख्श निवासी वरिसा पत्नी जिंदा हसन ने प्लाॅट के नाम पर धोखाधड़ी, धमकी और मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2014 में उसने अनमोल सिटी, गंगोह स्थित 100 गज का एक प्लॉट खरीदने का सौदा आरोपी से दो लाख रुपए में तय किया था। जिसमें बतौर बयाना 1 लाख 45 हजार रुपए अदा किए गए थे। मगर सीधे क्रेता के नाम बैनामा करने की बात कही। पारिवारिक संबंधों के चलते उसने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया। महिला का आरोप है कि नवंबर 2025 में उसे पता चला कि उक्त प्लॉट को आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
