नितिन नबीन हम सभी के अध्यक्ष, भाजपा को संभालना उनका दायित्व: प्रधानमंत्री मोदी

On
रविता ढांगे Picture

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। स्वयं को एक भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए पीएम मोदी ने मंच से कहा कि नितिन नबीन हमारे अध्यक्ष हैं।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा के मौके पर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "संगठन स्तर पर मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और यह सबसे बड़ा गर्व है। अब नितिन नबीन हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं है, एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी देखना है।" उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण है। यह वह कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है। इस महत्वपूर्ण कालखंड की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने नए भाजपा अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि नितिन नबीन के संपर्क में जो भी आया, वह उनकी सरलता और सहजता की चर्चा जरूर करता है।

और पढ़ें मौनी अमावस्या पर हरिद्वार-वाराणसी-प्रयागराज में दिखा आस्था का भव्य संगम, श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

भाजपा युवा मोर्चा का दायित्व हो, अलग-अलग राज्यों में प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी हो या बिहार सरकार में काम करने का अनुभव हो, नितिन नबीन ने हमेशा हर जगह अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए खुद को साबित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी पार्टी की छोटी-सी इकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान की स्पिरिट को और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी, आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन, भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।

और पढ़ें  पाकिस्तान के सुरक्षा बलों का बलोच लिबरेशन आर्मी के शिविर पर हमला, चार विद्रोही कमांडर मारे गए

अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा है।" उन्होंने कहा कि इस सफर में वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी समेत हमारे कई वरिष्ठ साथियों ने संगठन को विस्तार दिया। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। पीएम मोदी ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं और लगातार दूसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। फिर जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से लेकर संसद तक और सशक्त हुई और लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। 

और पढ़ें  पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते तीन वाहन टकराए, दो की मौत, 5 घायल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी में अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को बुलाने वाले आदेश भी हुए निरस्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष जाड़े की छुट्टियां तय समय से...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को बुलाने वाले आदेश भी हुए निरस्त

अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के बेटे जयंत शाही का दुखद निधन हो गया। बताया जा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

मेरठ। जिले के चर्चित कपसाड़ अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

यूपी में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, शीतलहर के चलते शासन का बड़ा फैसला

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण बेसिक शिक्षा विभाग ने 1...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, शीतलहर के चलते शासन का बड़ा फैसला

मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए नई मंडी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

उत्तर प्रदेश

श्रवण धाम में गूंजा काव्य का जादू: कुमार विश्वास को सुनने उमड़ा जनसैलाब

अम्बेडकरनगर। जिले के ऐतिहासिक और पावन श्रवण धाम में आज साहित्य, संस्कृति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
श्रवण धाम में गूंजा काव्य का जादू: कुमार विश्वास को सुनने उमड़ा जनसैलाब

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक बैठक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

मेरठ में आवारा गाय के हमले से वृद्धा की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

मेरठ। मेरठ के नगला आर्डर गांव में एक गौवंश ने एक वृद्धा के पेट में सींग घोंप दिया। वृद्धा को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आवारा गाय के हमले से वृद्धा की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश