श्रवण धाम में गूंजा काव्य का जादू: कुमार विश्वास को सुनने उमड़ा जनसैलाब
अम्बेडकरनगर। जिले के ऐतिहासिक और पावन श्रवण धाम में आज साहित्य, संस्कृति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। देश के प्रसिद्ध कवि, वक्ता और विचारक डॉ. कुमार विश्वास जैसे ही श्रवण धाम पहुंचे, वहां मौजूद हजारों श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
आज का यह कवि सम्मेलन न सिर्फ एक साहित्यिक कार्यक्रम था, बल्कि आस्था, परंपरा और भावनाओं का भव्य उत्सव भी बन गया।
उनकी चर्चित पंक्तियों पर श्रोता झूमते नजर आए, कई बार पूरा पंडाल एक साथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इसी पुण्य धरा पर आज काव्य रस की ऐसी धारा बही, जिसने हर उम्र के श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ. कुमार विश्वास के आगमन की खबर मिलते ही सुबह से ही श्रद्धालुओं और साहित्य प्रेमियों की भारी भीड़ जुटने लगी। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जैसे ही डॉ. कुमार विश्वास मंच पर पहुंचे, पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
मीडिया से बात करते हुए डॉ. कुमार विश्वास ने श्रवण धाम की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा —श्रवण क्षेत्र केवल एक तीर्थ नहीं, यह भारतीय संस्कृति, सेवा और संस्कारों का प्रतीक है। ऐसी पुण्य भूमि पर आकर कविता पाठ करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने डॉ. कुमार विश्वास को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. कुमार विश्वास ने भी दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्रवण धाम की यह काव्य संध्या वे कभी नहीं भूलेंगे।
आज की यह शाम न सिर्फ कविता प्रेमियों के लिए खास रही, बल्कि श्रवण धाम के इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हो गई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
