BJP को मिला नया युवा चेहरा! नितिन नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दी बधाई

On
रविता ढांगे Picture

नई दिल्ली। दिल्ली से बड़ी राजनीतिक खबर है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आज औपचारिक रूप से नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया। नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया, जिसे पार्टी संगठन में नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। उन्होंने नितिन नबीन को इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और पार्टी संगठनात्मक लोकतंत्र की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कई महीनों से पार्टी के सबसे छोटे स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से, पार्टी के संविधान के अनुरूप, लगातार चलती रही। उन्होंने इसे ‘संगठनात्मक महोत्सव’ करार दिया और बताया कि भाजपा आज उन गिनी-चुनी पार्टियों में से एक है, जहां नेतृत्व का चयन पूरी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में खोई से भरा ओवरलोड ट्रक कार पर पलटा, संधावली ओवर ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, हरियाणा के दंपति गंभीर घायल

प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन की तारीफ करते हुए कहा कि वह पार्टी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने नितिन नबीन को ‘मिलेनियल’ पीढ़ी का प्रतिनिधि बताया, जो भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलावों को करीब से देख चुकी है। मोदी ने भरोसा जताया कि नया नेतृत्व पार्टी को आने वाले वर्षों में और मजबूत बनाएगा और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में संगठन की भूमिका और प्रभावी होगी।

और पढ़ें कन्नौज: जेल से फरार डंपी उर्फ शिवा पुलिस मुठभेड़ में घायल..बांये पैर में गोली लगी

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने पहले संबोधन में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि अगर हमें सनातन परंपराओं और हमारी संस्कृति की आत्मा की रक्षा करनी है, तो पांच राज्यों में हमें एक सशक्त ताकत बनकर उभरना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में हम एक ऐतिहासिक पल का उत्सव मना रहे हैं, जो हमारे राष्ट्रीय चेतना के जागरण का प्रतीक है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में सहायक अध्यापक परीक्षा में 4098 अभ्यर्थी अनुपस्थित, 14 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा

इस समारोह और बयान के साथ ही भाजपा में नए नेतृत्व का युग शुरू हो गया है, जो संगठन और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए तैयार है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, महिला ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई तहरीर

सहारनपुर (गंगोह)।  सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला इलाहिबख्श निवासी वरिसा पत्नी जिंदा हसन ने प्लाॅट के
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, महिला ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई तहरीर

सहारनपुर में गोकशी के प्रयास के दौरान शातिर हिस्ट्रीशीटर गोकश दिलशाद गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर गोकश दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र याकूब निवासी ग्राम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गोकशी के प्रयास के दौरान शातिर हिस्ट्रीशीटर गोकश दिलशाद गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में मक्का की उन्नत खेती के लिए दिया मंत्र, इथेनॉल उत्पादन और 'अतःफसल' विधि पर दिया जोर

मुज़फ्फरनगर। जिले के जानसठ ब्लॉक स्थित गंगा नहर रोड के पास गारचा फार्म हाउस, कुतुबपुर में मक्का खेती पर एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मक्का की उन्नत खेती के लिए दिया मंत्र, इथेनॉल उत्पादन और 'अतःफसल' विधि पर दिया जोर

कल लॉन्च होगी निसान की नई फैमिली एमपीवी, कम कीमत में मिलेंगे बड़े फीचर्स और दमदार इंजन

अगर आप एक ऐसी फैमिली कार की तलाश में हैं जिसमें जगह भी हो आराम भी हो और बजट भी...
ऑटोमोबाइल 
कल लॉन्च होगी निसान की नई फैमिली एमपीवी, कम कीमत में मिलेंगे बड़े फीचर्स और दमदार इंजन

नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, पति को न घसीटने की अपील

मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक रहस्यमयी पोस्ट को लेकर चर्चा में...
मनोरंजन 
नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, पति को न घसीटने की अपील

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, महिला ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई तहरीर

सहारनपुर (गंगोह)।  सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला इलाहिबख्श निवासी वरिसा पत्नी जिंदा हसन ने प्लाॅट के
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, महिला ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई तहरीर

सहारनपुर में गोकशी के प्रयास के दौरान शातिर हिस्ट्रीशीटर गोकश दिलशाद गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर गोकश दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र याकूब निवासी ग्राम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गोकशी के प्रयास के दौरान शातिर हिस्ट्रीशीटर गोकश दिलशाद गिरफ्तार

सही से चार सवाल पूछ लो यहां दर्ज हो जाता है केस, भोजपुरी गायिका नेहा राठौर बोलीं-अब लडूंगी

लखनऊ। भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सही से चार सवाल पूछ लो यहां दर्ज हो जाता है केस, भोजपुरी गायिका नेहा राठौर बोलीं-अब लडूंगी

महोबा में बाइक सवारों को हुड़दंग मचाने से रोका तो दबंगों ने पिता की तेरहवीं के दिन ही बेटे को उतारा मौत के घाट

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां बाइक सवार दबंगों को...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
महोबा में बाइक सवारों को हुड़दंग मचाने से रोका तो दबंगों ने पिता की तेरहवीं के दिन ही बेटे को उतारा मौत के घाट