मेरठ-बुलंदशहर हाईवे हादसा: भाजपा नेता संजय त्यागी के बेटे अंकित सहित तीन की मौत
मेरठ। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी के बेटे अंकित त्यागी, डॉ. आशुतोष पूनिया और महेश कुमार की मौत के बाद आज मंगलवार सुबह पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम के बाद अंकित त्यागी का शव कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एन्क्लेव उनके आवास पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी अंकित के शव को देखकर बेहोश हो गई।
आज सुबह जब शव घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। भाजपा नेता संजय त्यागी के घर पर भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी परिजनों को तसल्ली दे रहे थे। अंकित त्यागी, एमएलसी अश्वनी त्यागी के भतीजे भी थे।
बताया जाता है कि अंकित त्यागी, डालमपुर निवासी डॉ. आशुतोष पूनिया और बुलंदशहर निवासी महेश कुमार क्रेटा कार से बुलंदशहर में एक पोल्ट्री फार्म देखने गए थे। तीनों ही देर रात मेरठ लौट रहे थे। इस दौरान गुलावठी के पास मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
