Monday, March 31, 2025

मेरठ में सावन के दूसरे सोमवार महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी लाइनें

मेरठ। आज सावन माह का दूसरा सोमवार है। मेरठ के औघडनाथ और बागपत जनपद के प्रसिद्ध पुरा महादेव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी है। इस दाैरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।

 

वहीं मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  आज से सावन महीने की शुरुआत हो गई है। शिवालयों में भोर से ही शिव भक्तों में खासा उत्साह दिखाई पडा। देवाधिदेव के दर्शन के लिए शिव भक्त कतारबद्ध होकर हर हर महादेव का जयघोष करते रहे। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर चंदन, शहद, बेल पत्र व धतूरा भी अर्पित किया गया।

 

मुख्य रूप से औघड़नाथ मंदिर पर सावन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। सोमवार को भोर में चार बजे आरती के बाद दर्शन शुरू हुए। सात बजे तक शिव भक्तों की कतार मंदिर प्रांगण के बाहर पहुंच गई। हाथ में जल का लोटा और मन में शिव के प्रति समर्पण भाव से श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। सुबह आठ बजे तक भक्तों की कतार एमएच अस्पताल तक पहुंच गई। नंदी द्वार से शिव भक्तों को प्रवेश दिया गया। गरुड द्वार पर शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय