Tuesday, April 22, 2025

मुज़फ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़न्त, टाटा मैजिक चालक गम्भीर

मोरना। भोपा गंग नहर पटरी पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से टाटा मैजिक चालक घायल हो गया। पुलिस सहायता 112 की पी आर वी द्वारा घायल को भोपा अस्पताल लाया गया जहां से गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।

गाजिय़ाबाद की सेवा नगर कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय विपिन पुत्र जोगेन्द्र टाटा मैजिक द्वारा उत्तराखंड में किसी कार्य से जा रहा था जैसे ही वह भोपा, बेलड़ा गंग नहर पटरी मार्ग पर पहुँचा तभी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टाटा मैजिक की भिड़न्त हो गयी।

जिसमें चालक विपिन गाड़ी में फंस गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस की पी आर वी 2231 पर तैनात कॉन्स्टेबल अरुण कुमार व अश्विनि कुमार द्वारा विपिन को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया तथा तुरन्त भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुँचाया गया। जहाँ से गम्भीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में चाट बाजार के व्यापारियों ने टेंट लगाकर शुरू किया धरना, बोले- योगी तेरे राज में कटोरा आ गया हाथ में !
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय