Monday, May 19, 2025

उप्र के 123 जेलों में दिखाया जायेगा श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव : धर्मवीर प्रजापति

झांसी। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव द्वारा कारसेवकों पर गोली चलवाने को जायज ठहराने वाले बयान पर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विपक्षी दलों पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले उसका परिणाम भोग रहे हैं। राम को न मानने वाले विपक्षी दलों को देश की जनता ने करारा जवाब दिया है। लेकिन कुछ लोग फिर भी अनर्गल बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण प्रदेश की सभी 123 जेलों में भी दिखाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा और लाखों बलिदानों के बाद यह दिन आया है। यह हमारे बलिदानी रामभक्तों व ऋषि मुनियों की तपस्या व संघर्षों के प्रतिफल है। बड़े त्याग के बाद यह अवसर आया है। भारत देश ही नहीं विदेशों में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम मची है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी जेलों में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जेलों में भी मंदिर बने हुए हैं। वहां सामूहिक रूप सुंदरकांड, हनुमान चालीसा व श्रीरामचरितमानस का पाठ किया जाएगा। शाम के समय सभी जेलों में मंदिरों पर दीपोत्सव का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। ऐसे निर्देश सभी को दिए गए हैं।

 

प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने झांसी में यह घोषणा की। इस दौरान जेल में बंद कैदियों को कारागार मंत्री ने सुंदरकांड व हनुमान चालीसा की पुस्तकें, कंबल व गर्म कपड़े आदि भी वितरित किए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय