Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों गंभीर

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में आज प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास गांव में प्रेमी युगल ने आज गुरुवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार प्रेमी युवक पावली खास का रहने वाला है। वहीं युवती बटजेवरा गांव की रहने वाली है। दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक पहले से शादीशुदा है। उसके चार बच्चे हैं। आज सुबह दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवक की पत्नी और बच्चे भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय