Saturday, May 11, 2024

उत्तर प्रदेश में माफिया मांग रहे हैं जान की भीख – ब्रजेश पाठक

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कुशीनगर के कसया में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां और विकास की योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में माफिया गाड़ियों में बंदूक लेकर चलते थे। उनकी जगह अब जेल में है। 25 हजार से अधिक मुकादमा दर्ज किया गया है। योगीराज में माफिया गले में तख्ती लगाकर जान की भीख मांग रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार किरण जायसवाल को जीताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हर शहरी गरीब को पक्का मकान मोदी व योगी की सरकार ने दिया है। हर गरीब को शौचालय दिया। माता-बहन व बुजुर्ग का सम्मान किया। 2014 से लगातार मोदी व 2017 से योगी की सरकार चल रही है। सरकार ने घोटालों को समाप्त कर योजनाओं का सीधा लाभ जनता को देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का कार्य किया है। निकायों में घर-घर जल पहुंच रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि पहले घर में बड़ी बीमारी पर गहना बिकता था, अब आयुष्मान भारत से 5 लाख की सहायता मिल रही है। 14 जिलों को छोड़ हर जिले में मेडिकल कालेज बन गया है। किसानों को सम्मान निधि देकर उनका सम्मान किया गया। जनधन खाते में 1000 भेजकर भुखमरी से मौत की घटनाओं को रोका गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2024 से पहले अयोध्या में मन्दिर बन जायेगा। अयोध्या में भव्य मंदिर इस सदी का अद्भुत काम है।

कहा कि अनुच्छेद-370 को हटाने का ऐतिहासिक कार्य कर सरकार ने अपना वादा पूरा किया। एक कतरा खून जम्मू में नही गिरा। भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए चिंता की ट्रिपल तलाक कानून बनाकर उनको सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया है।

सभा को जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्र, जिला प्रभारी रमेश सिंह, विधायक पी एन पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय