Saturday, May 18, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा प्रदर्शनकारियों से मांगी माफी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुंबई। एक सितंबर को जालना में मराठा आरक्षण समर्थक आंदोलन के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पीड़ितों से माफी मांगी।

देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाकर पुलिस की कार्रवाई बेहद गलत थी। इसमें कई लोग घायल हुए, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थी। मैं इसके लिए उनसे माफी मांगता हूं।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कुछ भाजपा नेताओं सहित विभिन्न हलकों से आलोचना झेल रहे फडणवीस ने मराठा आंदोलन का राजनीतिकरण करने के प्रयासों और जालना के अंतरवली-सरती गांव में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा की।

फडणवीस ने मराठा आरक्षण मुद्दे को हल नहीं करने को लेकर विभिन्न सरकारों के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों पर भी हमला किया और उन्हें दोषी ठहराया। उन्‍होंने कहा कि मराठा समुदाय विपक्ष की कहानियों से गुमराह नहीं होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय