Thursday, March 6, 2025

ममता बनर्जी का सख्त निर्देश,मंत्रियों को किसी भी कार्यक्रम में जाने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय को देनी होगी जानकारी

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के मंत्रियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे किसी भी कार्यक्रम में जाने से पहले इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को दें। यह निर्देश हाल ही में एक मंत्री द्वारा एक विवादास्पद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि 2025 की शुरुआत से इस नियम का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

 

शत्रुघ्न सिंह उत्तराखंड के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंपयारिंग और ट्रांसफॉर्मिंग के सीईओ बने

 

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में एक मंत्री ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें मंच पर एक ऐसे व्यक्ति ने सम्मानित किया, जो कई वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी है। इस घटना के कारण पार्टी के अंदर सवाल उठने लगे और मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचा। इसके बाद ममता बनर्जी ने सभी मंत्रियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से पहले इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को देना आवश्यक होगा।

राजभर का ठेकेदारों से कमीशन का वीडियो हुआ वायरल, पार्टी ने बताया फर्जी

निर्वाचन से पहले विवादों से बचने की तैयारी

2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं चाहतीं कि चुनाव से पहले राज्य सरकार का कोई मंत्री या विधायक किसी भी तरह के विवाद में फंसे। इसीलिए उन्होंने प्रशासन और पार्टी को सख्ती से नियंत्रित करने का निर्णय लिया है।

 

मुज़फ्फरनगर में पेपर मिल में मजदूर की मौत, परिजनों को मुआवजा देकर किया शांत

 

मुख्यमंत्री ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भी यह स्पष्ट किया था कि अगर कोई नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया गया, तो उसे शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा। यदि किसी नेता को तीन बार शोकॉज किया जाता है, तो उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।

 

 

ममता बनर्जी के इस निर्देश को पार्टी के अनुशासन और आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि किसी मंत्री या विधायक की छवि पर कोई दाग न लगे। पिछले कुछ वर्षों में मदन मित्रा, पार्थ चटर्जी और ज्योतिप्रिय मल्लिक जैसे नेताओं के नाम विवादों में आने से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है। ये तीनों नेता अब मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय