Sunday, March 26, 2023

पूर्वी दिल्ली में व्यक्ति अपनी कार में मिला मृत, पत्नी व बेटियों से हुआ था झगड़ा, 1 दिन से था गायब

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में गुरुवार को एक व्यक्ति अपनी कार के अंदर मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान संतोष ठाकुर (49) निवासी जय अम्बे अपार्टमेंट, न्यू कोंडली के रूप में हुई है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, न्यू अशोक नगर इलाके में शाम करीब 7 बजे एक पुलिस गश्ती दल ने मारुति स्विफ्ट डिजायर कार की ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति को लेटे देखा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “कार के दरवाजे बंद थे और व्यक्ति के शरीर में कोई हरकत नहीं थी। स्थानीय पूछताछ पर पता चला कि व्यक्ति का नाम संतोष है। संतोष के घर से कार की चाबियों का एक सेट लिया गया और कार का दरवाजा खुल गया। जांच करने पर संतोष मृत मिला।”

- Advertisement -

अधिकारी ने कहा, “क्राइम टीम को बुलाया गया और घटनास्थल की फोटोग्राफी की गई और निरीक्षण किया गया। संतोष के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं थी। मृतक की पहचान उसके परिवार ने की।”

पूछताछ में पता चला कि मृतक शराब पीता था और बुधवार की सुबह करीब 10 बजे पत्नी व बेटियों से झगड़ा होने के बाद घर से निकला था और उसके बाद से नहीं देखा गया था।

- Advertisement -

अधिकारी ने कहा, “कार में एक शराब की बोतल भी मिली थी। शव को एलबीएस शवगृह में रखवा दिया गया है। आगे की पूछताछ की जा रही है।”

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,127FollowersFollow
31,191SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय